Sunjay Kapur संग करिश्मा कपूर की शादी अरेंज थी या लव मैरिज, इस करीबी ने किया था खुलासा, होंगे शॉक्ड

Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Jun 2025 6:55 PM

विज्ञापन

Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur marriage arrange or love

Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनका जाना हर किसी के लिए एक सदमा की तरह था. 19 जून को संजय का दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा. इसी बीच आइये जानते हैं संजय और करिश्मा की शादी लव है या अरेंज.

विज्ञापन

Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन 12 जून, 2025 को इंग्लैंड के विंडसर में पोलो खेलते समय हुआ. मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है. हालांकि कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने गलती से मधुमक्खी निगल ली थी, जिसके वजह से उन्हें गंभीर एलर्जी हुई और कार्डियक अरेस्ट हुआ. मौके पर चिकित्सा सहायता के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

करिश्मा कपूर की संजय कपूर संग लव या अरेंज मैरिज हुई थी

करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर 2003 को मुंबई में एक ग्रैंड, लेकिन प्राइवेट तरीके से संजय कपूर संग शादी रचाई थी. हालांकि यह लव मैरिज थी या अरेंज, यह कई लोगों को नहीं पता थी. इसपर रणधीर कपूर ने रेडिफ से कहा था, “हम आपको कुछ दिनों में तारीख बता पाएंगे. शादी तय की गई है. करिश्मा और संजय दोनों एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन ये रिश्ता आम दोस्तों की मदद से तय किया गया है.” करिश्मा ने भी अपनी ओर से कहा था, “मेरे माता-पिता मेरी शादी तय करेंगे.”

शादी के कई सालों बाद टूट गया करिश्मा और संजय का रिश्ता

हालांकि शादी के कुछ सालों बाद उनकी शादी में दरार आ गई. संजय 2003 से 2016 तक करिश्मा संग रहे. उनके दो बच्चे हैं, जिसका नाम समायरा और बेटा कियान है. पूर्व जोड़े ने 2005 में अपनी बेटी समायरा कपूर का स्वागत किया. 2011 में उनके बेटे कियान के आने के बाद उनका परिवार पूरा हो गया. हालांकि, उसके बाद कपल का रिश्ता टूट गया. करिश्मा ने अपने एक्स पति पर कई तरह के आरोप भी लगाए थे. जिसमें बुरा व्यवहार करना शामिल है. दूसरी ओर, संजय ने दावा किया कि उसने उनसे सिर्फ उनकी दौलत के लिए शादी की थी.

संजय कपूर की दूसरी पत्नी

करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की. प्रिया को विक्रम चटवाल ​​से अपनी पिछली शादी से एक बेटी सफीरा चटवाल ​​थी. 2018 में संजय और प्रिया को एक बेटे अजारियस का जन्म हुआ. उद्यमी और पोलो खिलाड़ी का अंतिम संस्कार 19 जून को नई दिल्ली में होगा.

यह भी पढ़ें-Son of Sardaar 2 Release Date: ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, अजय देवगन लाएंगे नया एक्शन धमाका

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola