Sunita Ahuja: क्या करण जौहर के शो में होगी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की एंट्री? जानें पूरा सच

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 09 Mar 2025 12:26 PM

विज्ञापन

सुनीता संग तलाक को लेकर चर्चा में गोविंदा, तसवीर- इंस्टाग्राम

Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा क नाम करण जौहर के चर्चित रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' के अगले सीजन के लिए सामने आ रहा है. हालांकि, इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

विज्ञापन

Sunita Ahuja: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों एक्टर संग तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चे में हैं. इसी बीच उन्हें लेकर खबर है कि वह कथित तौर पर करण जौहर के चर्चित रियलिटी शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ के अगले सीजन का हिस्सा बन सकती हैं. हालांकि, इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ के आगामी सीजन के लिए सुनीता आहूजा के नाम पर विचार किया जा रहा है.

कैसे हुई तलाक के खबरों की शुरुआत?

सुनीता आहूजा इन दिनों गोविंदा से तलाक होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने छह महीने पहले गोविंदा को तलाक का नोटिस भेजा था. हालांकि, गोविंदा के वकील ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि कपल ने अपने आपसी मतभेदों को सुलझा लिया है. एक हालिया इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने खुलासा किया कि वह गोविंदा से अलग रह रही हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह पिछले 12 सालों से अपना बर्थडे अकेले ही सेलिब्रेट कर रही हैं. इसी के बाद उनके शादी में समस्याओं को हवा मिली और तलाक की खबरें तेज हुईं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

गोविंदा की बहन ने कपल के रिश्ते पर क्या कहा?

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना ने एक्टर और सुनीता के रिश्ते पर बात करते हुए कहा, ‘नहीं, मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है. मैं बहुत व्यस्त रहती हूं और वे भी बहुत व्यस्त रहते हैं. हम बहुत कम मिलते हैं, इसलिए मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है. मैं इस विषय पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती, क्योंकि इसमें दोनों परिवार शामिल हैं और मैं दोनों से बहुत प्यार करती हूं.’

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola