गोविंदा संग तलाक की अफवाहों पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस दुनिया में कोई माई का लाल…

Ahuja on Govinda Sunita Ahuja divorce
हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कुछ ठीक नहीं हैं. एक्टर के वकील ने बताया कि सुनीता ने 6 महीने पहले गोविंदा को तलाक का नोटिस भेजा था. अब सुनीता का एक वीडियो वायरल हो रहा.
Sunita Ahuja On Divorce Rumours With Govinda: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चल रही कि वह तलाक लेने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा और वह अलग हो रहे. ये भी बताया गया कि सुनीता और गोविंदा अलग-अलग घर में रहते हैं. इस बीच सुनीता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अलगाव की बात को खारिज कर दिया. चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
गोविंदा से अलग होने पर सुनीता बोलीं- कोई माई का लाल…
वायरल हो रहे वीडियो में सुनीता आहूजा ने अलग-अलग घर में रहने वाले बात पर कहा, अलग-अलग रहने का मतलब ये है कि जब उन्होंने राजनीति ज्वाइन की थी, तब हमारी बेटी बड़ी हो रही थी और उस समय कई कार्यकर्ता घर पर आते थे. अब जब बेटी दवान हो गई है, हम घर में आराम से शॉर्ट्स पहनकर घूमते है, इसलिए हमने सामने ही एक ऑफिस ले लिया था. अगर इस दुनिया में कोई माई का लाल मुझे और गोविंदा को अलग कर सकता है, तो सामने आकर दिखाए.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने कही ये बात
कुछ समय पहले सुनीता आहूजा ने कई इंटरव्यू दिए थे, जिसमें उन्होंने अपने पति संग अपने संबंधों को लेकर कई बयान दिए. जिसके बाद दोनों के तलाक की अफवाहें उड़ने लगी. जिसके बाद एक्टर के वकील ललित बिंदल ने इन खबरों को खारिज करते हुए इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, “हमने नए साल के दौरान नेपाल की यात्रा भी की और पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा की. अब उनके बीच सब कुछ ठीक है। ऐसे उतार-चढ़ाव हर जोड़े के जीवन में आते हैं, लेकिन वे एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े हैं और हमेशा साथ रहेंगे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




