Sunita Ahuja का पति गोविंदा को लेकर छलका दर्द, बोलीं- अगले जन्म में अपना जीवनसाथी नहीं चुनूंगी

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 09 Nov 2025 5:19 PM

विज्ञापन

सुनीता आहूजा और गोविंदा, फोटो- इंस्टाग्राम

Sunita Ahuja ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि गोविंदा उनके लिए आदर्श पति नहीं रहे और कहा कि अगले जन्म में वह उन्हें अपना जीवनसाथी नहीं चुनेंगी. जानें पूरी बात.

विज्ञापन

Sunita Ahuja on Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की और ऐसी बातें कही जो अब चर्चा का विषय बन गई हैं.

दरअसल, पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने कहा कि रिश्तों में गलतियां होना स्वाभाविक है, लेकिन उम्र और अनुभव के साथ इंसान को समझदार हो जाना चाहिए. साथ ही उनका यह भी कहना है कि अगले जन्म में वह गोविंदा को अपने पार्टनर के रूप में नहीं चाहती हैं. आइए बताते हैं पूरी बात.

रिश्तों में होने वाली गलतियों पर क्या बोलीं सुनीता?

सुनीता आहूजा ने कहा, “जवानी में इंसान गलतियां करता है, हमने भी कीं. लेकिन एक उम्र के बाद अगर कोई गलती करे, तो वो अच्छी नहीं लगती. आपके पास परिवार है, पत्नी है, बच्चे हैं… तो फिर क्यों?”

“मुझे ये समझने में 38 साल लगे”

गोविंदा के स्वभाव और स्टारडम पर बात करते हुए सुनीता ने कहा, “देखिए, वो हीरो हैं. हीरो लोग ज्यादा समय हीरोइनों के साथ बिताते हैं. किसी स्टार की पत्नी बनने के लिए महिला का दिल बहुत मजबूत होना चाहिए. दिल को पत्थर बनाना पड़ता है. मुझे ये समझने में 38 साल लगे.”

उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदा ‘एक अच्छे पति’ नहीं हैं और इसलिए वह उन्हें अगले जन्म में अपना पति नहीं चुनना चाहेंगी.

शादी और परिवार

गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी, लेकिन इसे 1989 में बेटी टीना के जन्म तक गुप्त रखा गया था. दोनों दशकों से साथ हैं और इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय कपल्स में गिने जाते हैं. हालांकि, उनके रिश्ते को लेकर उठने वाली बातें अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं.

उनकी प्रेम कहानी हमेशा से चर्चा में रही है, लेकिन सुनीता के हालिया बयान ने एक बार फिर इस रिश्ते पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 की ऐतिहासिक सफलता पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शकों के प्यार ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola