Sunil Grover: सलमान खान की मिमिक्री सुनील ग्रोवर को पड़ी भारी, बॉडीगार्ड शेरा ने कहा- चलो भाई बुला रहे हैं
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 09 Dec 2024 7:58 PM
sunil grover and salman khan bodyguard shera
Sunil Grover: मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मिमिक्री करते हुए नजर आ रहे हैं. उसी वक्त वहां सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा जाते हैं और फिर आगे क्या होता है आइए बताते हैं.
Sunil Grover: पॉपुलर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुनील ग्रोवर मंच पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के लुक में उनकी मिमिक्री करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके पीछे से भाईजान के बॉडीगार्ड शेरा आते हैं और कुछ भूल नहीं जा रहे होते हैं कि इस बीच सुनील ग्रोवर उनको ओकते हुए कहते हैं कि ‘मैं ही असली वाला हूं. शेरा पाजी भी आ गए हैं यहां पर और यह सबूत है कि मैं ही असली वाला हूं. इसके बाद क्या होता है आइए आपको बताते हैं लेकिन उससे पहले यहां वीडियो देखें-
‘चलो भाई बुला रहे हैं’
सुनील ग्रोवर का यह वायरल वीडियो सलमान खान के ‘द बैंग’ टूर का है. इस वीडियो में जब सुनील ग्रोवर बार-बार यह कह रहे होते हैं कि मैं ही असली वाला हूं, तभी सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा सुनील ग्रोवर से माइक लेते हुए कहते हैं ‘साब यह सब छोड़ो और भाई का जैकेट दो. चलो भाई बुला रहे हैं.’ इसके बाद वहां मौजूद ऑडियंस जमकर ठहाके लगाती है.
सुनील ग्रोवर ने ऑडियंस से की मांग
शेरा की इस बात सुनने के बाद भी सुनील ग्रोवर अपने कैरेक्टर में रहते हैं और आगे सलमान खान की मिमिक्री करते हुए कहते हैं, ‘शेरा पाजी क्या यार ऐसा थोड़ी होता है. पाजी आपको लोगों पर थोड़ा भरोसा करना चाहिए.’ इसके बाद सुनील ग्रोवर ऑडियंस से पूछते हैं कि क्या वह शेरा के लिए एक गाना प्ले कर सकते हैं. उनके सवाल पर दर्शकों का बहुत खूब रिस्पॉन्स आता है. मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है कि सुनील ग्रोवर भाईजान की मिमिक्री करते हुए नजर आए हैं. इससे पहले भी उन्हें कई बार नेटफ्लिक्स के कपिल शर्मा शो में सलमान खान की मिमिक्री करते हुए देखा गया है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










