Deepika Padukone Baby Video: दीपिका की बेटी दुआ का पहला वीडियो आया सामने, नन्हें-हाथ पैर पर टिक जाएंगी नजरें

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Dec 2024 4:08 PM

विज्ञापन

Deepika Padukone Baby Video: दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्लिप में स्टारकिड के छोटे हाथ-पैर देखने को मिल रहे हैं.

विज्ञापन

Deepika Padukone Baby Video: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में मां बनी हैं. एक्ट्रेस ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. जिसका नाम दुआ है. फैंस स्टारकिड का चेहरा देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. हालांकि दीपिका और रणवीर अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं. अब फाइनली दुआ का पहला वीडियो सामने आ गया है. जिसमें मां-बेटी की जोड़ी को स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट किया जा रहा है.

दीपिका की बेटी दुआ का पहला वीडियो आया सामने

दरअसल दीपिका पादुकोण बेंगलुरु में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट एटेंड कर मुंबई लौटी. उनके साथ दुआ भी थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को गोद में पकड़ रखा है और चेहरा भी छिपाया हुआ है. हालांकि स्टारकिड के नन्हें पैर और हाथ दिख रहे हैं. बेबी गर्ल ने व्हाइट कलर की वनजी पहनी है. वहीं न्यूली मॉम ने नारंगी रंग की ड्रेस पहन रखी हैं.

दुआ की पहली वीडियो पर फैंस का रिएक्शन

दीपिका की बेटी का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस स्टारकिड को देखकर काफी खुश और एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, ”वाह दुआ की पहली झलक देखने को मिली. कितने छोटे और क्यूट हाथ हैं… चेहरा भी नजर आता तो मजा आ जाता.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”दुआ और स्टाइलिश मॉमी दीपिका.. क्या कूल लग रहे हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”फाइनली बेबी दुआ यहां है… दिख गई वो.” दीपिका पादुकोण की बेटी का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था.

Also Read- Bigg Boss 18 Promo: इस कंटेस्टेंट ने अपने ही दोस्त के पीठ में घोंपा खंजर, दोस्ती भूल दुश्मनी का किया आगाज

Also Read- Stree 3: राजकुमार राव ने बताया कब रिलीज होगी स्त्री 3, कहा- हॉरर कॉमेडी नहीं होने…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola