Sonam Bajwa Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं सोनम बाजवा, हॉउसफुल 5 में लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :05 May 2025 2:25 PM
विज्ञापन
Sonam Bajwa Net Worth

Sonam Bajwa Net Worth

Sonam Bajwa Net Worth: हाउसफुल 5 के मल्टी स्टारर टीम में से एक हैं सोनम बाजवा, जो अपने ग्लैमर और बेहतरीन एक्टिंग का तड़का लगाने के लिए 6 जून 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आ रही हैं. इस बीच आइए जानते हैं एक्ट्रेस की करोड़ों की संपत्ति.

विज्ञापन

Sonam Bajwa Net Worth: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मल्टी स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ बहुत जल्द दर्शकों को मनोरंजन का जबरदस्त डोज देने आ रही है, जिसमें हंसी, एक्शन, सस्पेंस और साथ ही ग्लैमर का तड़का लगने वाला है. फिल्म में इस बार पंजाबी सुपरस्टार सोनम बाजवा भी नजर आने वाली हैं, जिनकी खूबसूरती और एक्टिंग के चर्चे चारों ओर हैं. एक्ट्रेस 12 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान उन्होंने करोड़ों की संपत्ति खड़ी है. ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले आइये बताते हैं कि सोनम बाजवा ने अपने करियर में कितनी नेट वर्थ बनाई है.

सोनम बाजवा की करोड़ों की नेट वर्थ

सोनम बाजवा ने साल 2013 में ‘बेस्ट ऑफ लक’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद वह ‘निक्का जैलदार’, ‘पंजाब 1984’, ‘सरदार जी 2’, ‘कैरी ऑन जट्टा 2’ समेत कई सुपरहिट फिल्मों में दिखीं. वह पंजाबी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं. अब उनके नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम बाजवा की नेटवर्थ 50 करोड़ से अधिक है. वह अपनी एक फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपए फीस चार्ज करती हैं.

हाउसफुल 5 के बारे में…

सोनम बाजवा बहुत जल्द तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित हाउसफुल 5 में दिखेंगी. फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे बेहतरीन स्टार्स शामिल हैं. साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तहत निर्मित हाउसफुल 5, 6 जून 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Jaat की रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर से खुश हैं फिल्म के विलेन, बोले- देओल परिवार को…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola