Sonakshi Sinha ने शादी के 2 महीने बाद बेबी प्लानिंग पर किया खुलासा, कहा 'हमें बच्चे बहुत पसंद…'
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Sep 2024 6:27 PM
Sonakshi Sinha और जहिर इकबाल के शादी को दो महीने हो गए हैं. जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फैमिली प्लानिंग पर खुलासा किया है. और यह भी बताया कि उन्हें और उनके पति जहीर इकबाल को बच्चे बहुत पसंद हैं.
Sonakshi Sinha और जहिर इकबाल अपने 8 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद 23 जून, 2024 को शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों एक्टर्स ने पहले रजिस्टर्स मैरिज किया, फिर छोटी सी फैमिली गैदरिंग के साथ सात फेरे लिए. सोनाक्षी सिन्हा और जहिर इकबाल अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब उनके फैंस उन्हें रिश्ते के अगले पड़ाव पर देखने के लिए बेकरार हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी बेबी प्लानिंग पर खुलासा कर दिया है और साथ ही यह भी बताया कि उन्हें और जहिर को बच्चे बहुत पसंद हैं.
सोनाक्षी सिन्हा ने फैमिली प्लानिंग पर क्या कहा
सोनाक्षी सिन्हा ने जूम के इंटरव्यू में अपनी बेबी प्लानिंग पर बात की. जब जहीर और सोनाक्षी से यह सवाल किया गया कि वे बेबी प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं, तो इस पर एक्ट्रेस कहती हैं कि, “यह सवाल तो अभी तक हमारे माता-पिता ने भी हमसे नहीं पूछा है.” एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, “अभी तो हम अपनी शादी को एंजॉय कर रहे हैं. हम दोनों को ही बच्चे बहुत पसंद है और हमें पता है कि बच्चों के बारे में कब प्लान करना है.”
Also Read: Sonakshi Sinha ने अपने रिसेप्शन में की रॉयल एंट्री, लाल साड़ी में दिखी बला की खूबसूरत
Also Read: Sonakshi Sinha ने जहीर इकबाल संग फाइनली रजिस्टर की अपनी शादी, पिता का हाथ थामे आई नजर
शादीशुदा जिंदगी एंजॉय करना चाहती हैं एक्ट्रेस
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात करते हुए कहा कि, “जाहिर तौर पर एक बार बच्चा हो गया तो सब कुछ उसके इर्द-गिर्द ही होगा लेकिन अभी हम अपनी शादीशुदा जिंदगी एंजॉय करना चाहते हैं.”
सोनाक्षी सिन्हा का वर्क फ्रंट
सोनाक्षी सिन्हा आखरी बार नेटफ्लिक्स के पापुलर वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आई थी. इस सीरीज में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब सरहाया था. इससे पहले एक्ट्रेस अपनी फिल्म डबल एक्सेल में भी काम कर चुकी हैं, जिसमें उनके अपोजिट उनके पति जहीर इकबाल और उनकी बेस्टफ्रेंड हुमा कुरैशी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










