Son of Sardaar 2 Worldwide Collection: हिट या फुस्स, अजय देवगन की फिल्म ने वर्ल्डवाइड चौंकाने वाली कमाई की, जानें टोटल कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Aug 2025 2:20 PM

विज्ञापन

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 25

Son of Sardaar 2 Worldwide Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल नहीं हो पा रही. फिल्म में अजय के साथ पहली बार मृणाल ने काम किया हैं. फिल्म रिलीज से पहले अपने गानों को लेकर चर्चा में था. चलिए आपको बताते हैं कि दुनियाभर में मूवी ने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Son of Sardaar 2 Worldwide Box Office Collection: अगस्त के शुरुआत में ही अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई. उम्मीद थी कि मूवी दर्शकों को इम्प्रेस करेगी और ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपये के करीब कमाई करेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. फिल्म ने पहले दिन ही सिंगल डिजिट से अपना खाता खोला और उसके बाद से ही मूवी के कलेक्शन में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है. सैयारा और धड़क 2 से फिल्म को टक्कर मिल रही. चलिए आपको बताते हैं कि वर्ल्डवाइड मूवी ने कितनी कमाई कर ली.

वर्ल्डवाइड सन ऑफ सरदार 2 का क्या है हाल?

अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 इस साल की दूसरी रिलीज है. इसके पहले रेड 2 थिएटर्स में आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. रेड 2 ने पहले दिन करीब 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि सन ऑफ सरदार 2, रेड 2 के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाई. मूवी ने दुनियाभर में अबतक 22.60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने तीन दिन में 15.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म बहुत धीमी गति से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है.

सन ऑफ सरदार 2 के सामने फुस्स हुई धड़क 2

सन ऑफ सरदार 2 के साथ धड़क 2 रिलीज हुई, लेकिन इसका हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है. फिल्म ने धीमी शुरुआत की और इसके कलेक्शन में कोई सुधार नहीं हो रहा. फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी हैं और इसका निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है.

  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 1- 3.35 करोड़
  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 2- 3.75 करोड़
  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 3- 0.02 करोड़

Dhadak 2 Total Box Office Collection- 7.27 करोड़

यह भी पढ़ें Son of Sardaar 2 Shooting Locations: लंदन की गलियों से पंजाब की मिट्टी तक, जानें कहां-कहां शूट हुई अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola