Son of Sardaar 2 से संजय दत्त के बाहर होने पर विंदू दारा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- रोल फाइनल हो चुका…

Updated:
विज्ञापन
Sanjay Dutt out from Son of Sardaar 2 Reason

Sanjay Dutt out from Son of Sardaar 2 Reason

Son of Sardaar 2 से क्यों बाहर हुए संजय दत्त? इस सवाल का अब एक्टर विंदू दारा सिंह ने इंटरव्यू में खुलासा किया है. उन्होंने कहा, “रोल फाइनल था, लेकिन वीजा रिजेक्ट होने से नहीं कर पाए शूट.”

विज्ञापन

Son of Sardaar 2: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन हाल ही में ‘रेड 2’ में गंभीर रोल करते नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों ने खुद पसंद किया और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इसके बाद एक्टर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म “सन ऑफ सरदार 2” को लेकर जबरदस्त चर्चा में है. हक ही में इसका ट्रेलर जारी हुआ, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया.

वहीं, कुछ लोग फिल्म के पहले भाग का हिस्सा रहे एक्टर संजय दत्त को लेकर भी सवाल पूछ रहे हैं कि “इस बार वो फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं हैं?” जिसपर अब अभिनेता विंदू दारा सिंह ने चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं सबकुछ.

संजय दत्त को मिला था रोल, लेकिन…

Zoom को दिए एक इंटरव्यू में विंदू दारा सिंह ने खुलासा किया कि, “संजय दत्त का रोल फाइनल हो चुका था, ले���िन फिल्म की शूटिंग विदेश में होनी थी और उनका वीजा रिजेक्ट हो गया. इसके चलते वह शूटिंग के लिए नहीं आ सके। यह हमारे लिए बड़ा झटका था. इसके बाद मेकर्स को स्क्रिप्ट में बदलाव करना पड़ा और मुझे वह रोल निभाने को मिला.”

इस बयान ने एक बार फिर फैंस के बीच चर्चा तेज कर दी है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले पार्ट में संजय दत्त के रोल को पसंद करते थे.

सन ऑफ सरदार 2 स्टार कास्ट और रिलीज डेट

25 जुलाई, 2025 को रिलीज हो रही सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन के अलावा मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, विंदू दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, रोशनी वालिया और साहिल मेहता जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

यह भी पढ़े: Son Of Sardaar 2 Trailer X Review: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर रिलीज के साथ ही एक्स पर छाया, फैंस बोले- जबरदस्ती का सीक्वल…

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola