Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 6: फ्लॉप या हिट, अजय देवगन की फिल्म की छठे दिन कमाई है चौंकाने वाली
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Aug 2025 9:45 AM
सन ऑफ सरदार 2 इस ओटीटी पर होगी रिलीज फोटो- इंस्टाग्राम
Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. आइये जानते हैं छह दिनों में इसने कितना कलेक्शन किया. क्या ये फ्लॉप रही या हिट.
Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 6: 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दो बिग बजट फिल्मों का क्लैश हुआ. जिसमें सबसे पहला अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की सन ऑफ सरदार 2 थी, वहीं दूसरा तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2 थी. दोनों फिल्मों में सन कॉमेडी एंटरटेनर ने बाजी मार ली और अच्छी कमाई की. रिलीज के दिन सन ऑफ सरदार 2 को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. आइये जानते हैं छठे दिन इसने कितना कलेक्शन किया.
सन ऑफ सरदार 2 ने कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पहले बुधवार यानी छठे दिन सन ऑफ सरदार 2 ने 0.16 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 30.02 करोड़ हो गया. मूवी बॉक्स ऑफिस पर इतनी सुस्त है कि इसने महज धड़क 2 को पीछे छोड़ दिया है. वहीं रेड 2, जाट, केसरी चैप्टर 2, हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों को पछाड़ने में ये नाकमयाब रही.
सन ऑफ सरदार 2 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 2- 7.5 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 3- 9.64 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4- 2.5 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 5- 2.76 करोड़
- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 6- 0.16 करोड़
Son of Sardaar 2 Total Collection- 30.02 करोड़
सन ऑफ सरदार 2 के बारे में
विजय कुमार अरोड़ा की ओर से निर्देशित और अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन.आर. पचीसिया और प्रवीण तलरेजा की ओर से संयुक्त रूप से निर्मित इस फिल्म में अजय जस्सी की भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, रोशनी वालिया, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, नीतू बाजवा और संजय मिश्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
यह भी पढ़ें- War 2 Advance Booking: ‘वॉर 2’ की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छिड़ गया युद्ध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










