Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 5: फ्लॉप हुई अजय देवगन की फिल्म, 150 करोड़ है बजट, जानें 5 दिनों की कुल कमाई

Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Aug 2025 6:27 PM

विज्ञापन

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 25

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 5: 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन की कॉमेडी-ड्रामा सन ऑफ सरदार 2 मंडे टेस्ट में फेल हो गई. मूवी ने जरूर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत धड़क 2 से बेहतर प्रदर्शन किया. बावजूद इसके अपनी बजट के हिसाब से यह कमाई नहीं कर पा रही. आइये जानते हैं 6वें दिन इसने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म सन ऑफ सरदार 2, 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फैंस और क्रिटिक्स से कॉमेडी एंटरटेनर को मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर ये काफी सुस्ती से कमाई कर रही है. पहले सोमवार को इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई. आइये जानते हैं 5वें दिन की कमाई क्या कहती है.

सन ऑफ सरदार 2 हुई फ्लॉप

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक सन ऑफ सरदार 2 ने पहले मंगलवार को यानी 5वें दिन इसने 0.15 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 27.4 करोड़ हो गया. सोमवार को भी मूवी की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखी गई और इसने महज 2 करोड़ की कमाई की. भारी उम्मीदों के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने न तो रेड 2 ना ही हाउसफुल 5, सितारे जमीन पर जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसको 150 करोड़ के बजट में बनाया गया है. कमाई को देखते हुए बजट को पार करना वाकई में मुश्किल होने वाला है.

सन ऑफ सरदार 2 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 2- 7.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 3- 9.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4- 2.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 5- 0.15 करोड़

Son of Sardaar 2 Total Collection- 27.4 करोड़

सन ऑफ सरदार 2 के बारे में

विजय कुमार अरोड़ा की ओर से निर्देशित फिल्म में एक्शन और कॉमेडी का तड़का है. फिल्म की कहानी जस्सी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी अलग हुई पत्नी को वापस पाने के लिए स्कॉटलैंड जाता है, लेकिन उसकी यह यात्रा उसे एक मुसीबत में लेकर आ जाती है.

यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office: एडवांस बुकिंग में वॉर 2 की हालत टाइट, रजनीकांत की फिल्म ने मचाया गदर, बना लिया ये रिकॉर्ड

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola