Son of Sardaar 2: अजय देवगन ने संजय दत्त की जगह रवि किशन को कास्ट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह बिहार का बेटा है

Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Jul 2025 6:13 PM

विज्ञापन

सन ऑफ सरदार 2 का 28वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Son of Sardaar 2: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर 1 अगस्त को रिलीज होगी. सैयारा की कमाई के बाद मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी. अब संजय दत्त की जगह फिल्म में रवि किशन को क्यों कास्ट किया गया, इसपर से पर्दा उठा है.

विज्ञापन

Son of Sardaar 2: अजय देवगन, रवि किशन, मृणाल ठाकुर, कुब्रा सैत, संजय मिश्रा, विंदू दारा सिंह और दीपक डोबरियाल स्टारर सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म जो पहले 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, अब 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हाल ही में मूवी के स्टारकास्ट द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए. बातचीत के दौरान, रवि किशन ने बताया कि सन ऑफ सरदार फ्रैंचाइजी की दूसरी किस्त में संजय दत्त की जगह लेने पर उन्हें कैसा लगा.

रवि किशन ने फिल्म को लेकर क्या कहा

रवि किशन ने सन ऑफ सरदार 2 में शामिल होने पर बात करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई. अजय देवगन ने आगे कहा, “रवि अपने ‘लापता लेडीज’ के किरदार में पूरी तरह डूब गए हैं. जब वह ‘सन ऑफ सरदार 2’ के सेट पर आए, तो वह कॉमेडी भी बहुत गंभीरता से कर रहे थे, फिर मैंने उनसे थोड़ा खुलकर बात करने को कहा. उन्हें खुलकर बात करने में आधा दिन लग गया.”

अजय देवगन की ओर से कास्ट किए जाने पर क्या बोले रवि किशन

रवि किशन ने एक अभिनेता के रूप में अजय देवगन की तारीफ की और बताया कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ के क्लाइमेक्स के दौरान अजय ने सुनिश्चित किया कि सबका ध्यान उन पर ही रहे. उन्होंने कहा, “इन 34 सालों में मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ. एक दिन अजय देवगन ने मुझे फोन किया और बताया कि संजय दत्त “सन ऑफ सरदार 2″ में काम करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से उनका वीजा रिजेक्ट हो गया. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं ये फिल्म करूंगा. मैं बहुत खुश हुआ, क्योंकि संजय दत्त एक कल्ट एक्टर हैं, उनके रोल में आना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी. यह अविश्वसनीय था कि उन्होंने मुझे इतना बड़ा रोल ऑफर किया.”

अजय देवगन ने रवि किशन को क्यों किया कास्ट

कपिल शर्मा ने सिंघम एक्टर से मजाक में पूछा कि रवि सर को कैसे कास्ट किया, क्योंकि वह यूपी से आते हैं. इसपर अजय देवगन ने कहा, ”हमने रवि का कैरेक्टर उनकी हिसाब से ही रखा है. इनके पिताजी की तीन पत्नियां है, जो बिहार, पंजाब और लंदन की हैं. ऐसे में रवि बिहार का बेटा है.” विजय कुमार अरोड़ा की ओर से निर्देशित और अजय देवगन और ज्योति देशपांडे की ओर से निर्मित “सन ऑफ सरदार 2” 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- War 2 और Coolie के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर श्रुति हासन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बिजनेस ऐसे ही…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन