Sky Force OTT Release: अक्षय कुमार की स्काई फाॅर्स एक ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर हुई स्ट्रीम, आज ही करें घर बैठे एंजॉय
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Mar 2025 11:57 AM
Sky Force OTT Release
Sky Force OTT Release: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की एक्शन-ड्रामा मूवी 'स्काई फाॅर्स' बॉक्स ऑफिस पर पिटने के बाद ओटीटी डेब्यू करने को तैयार है. इस फिल्म में अक्षय-वीर के अलावा सारा अली खान और निमरत कौर नजर आए थे.
Sky Force OTT Release: अक्षय कुमार की साल 2024 में लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के बाद, इस साल की शुरुआत में ‘स्काई फाॅर्स’ ने थिएटर्स में दस्तक दी. यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है. इसे 160 करोड़ के बजट पर तैयार किया गया था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 149.88 करोड़ का कलेक्शन किया. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमरत कौर नजर आए थे. अब यह फिल्म अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ. ऐसे में आइए बताते हैं आप इस फिल्म को कहां और कैसे देख सकते हैं.
ओटीटी पर कहां देखें स्काई फाॅर्स?
स्काई फाॅर्स ने 12.25 करोड़ रुपए से शानदार ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 22 करोड़ और तीसरे दिन 28 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज होने लगी और इस तरह यह फिल्म फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. अब इसका छुपके से ओटीटी डेब्यू हो चूका है. इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको 349 रुपए अपनी जेब से खर्च करने होंगे. हालांकि, मुफ्त में आप इसे कहां स्ट्रीम कर सकते इसपर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं मिली है. मालूम हो कि 1965 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित इस फिल्म को खाड़ी देशों में बैन का सामना करना पड़ा था.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?
अक्षय की अपकमिंग मूवीज
अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘कन्नप्पा’, ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्मों से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमाने आने वाले हैं. इन फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद अगले साल 2026 में उनकी फिल्म ‘भूत बंगला, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म भी रिलीज हो सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










