Sitaare Zameen Par OTT Release: आमिर-जेनेलिया की सुपरहिट स्पोर्ट्स ड्रामा डिजिटल डेब्यू को तैयार, जानें कब और कहां देखें 250 करोड़ी फिल्म
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 29 Jul 2025 5:56 PM
Sitaare Zameen Par Digital Release
Sitaare Zameen Par OTT Release: आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की 'सितारे जमीन पर' अपने डिजिटल डेब्यू के अब तैयार है. जानिए फिल्म की डिजिटल रिलीज डिटेल्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की पूरी जानकारी.
Sitaare Zameen Par OTT Release: आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, बल्कि दर्शकों और क्रिटिक्स से भी खूब सराहना पाई. अब फिल्म डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ. ऐसे में अगर आप भी इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं तो आइए आपको देते हैं पूरी डिटेल.
कब और कहां देखें सितारे जमीन पर?
सितारे जमीन पर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि 1 अगस्त 2025 से यूट्यूब पर ग्लोबल स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. आमिर खान प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित और आरएस प्रसन्ना की निर्देशित इस फिल्म को PVR Inox Pictures ने वितरित किया है. आमिर खान ने खुद इस अनोखे डिजिटल कदम का ऐलान किया है.
उन्होंने कहा कि “फिल्म को यूट्यूब पर लाने का मकसद इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है.” भारत में यह फिल्म 100 रुपए की कीमत पर मिलेगी, जबकि अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, सिंगापुर, स्पेन समेत 38 देशों में यह लोकल प्राइसिंग के साथ उपलब्ध होगी.
फिल्म के बारे में…
यह फिल्म 2007 में आई आइकॉनिक फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल है. फिल्म में 10 इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटी से जूझ रहे कलाकारों को शामिल किया गया है और यह समावेशिता, आत्म-सम्मान और खेल भावना का खूबसूरत मेल है.
सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 90 करोड़ के बजट पर फिल्म ने 165 करोड़ की कमाई की. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 267.09 करोड़ का कलेक्शन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










