Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या टॉक्सिसिटी की वजह से दिशा वकानी ने छोड़ा शो? जेनिफर मिस्त्री बोलीं- नैचुरली सब चेंज…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 29 Jul 2025 3:48 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jennifer Mistry on Disha Vakani Exit
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में 'मिसेज सोढ़ी' का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने खुलासा कि क्या दिशा वकानी ने टॉक्सिसिटी की वजह से शो को अलविदा कहा था. जानिए जेनिफर मिस्त्री का क्या है कहना और क्यों अब दयाबेन शो में नहीं लौटीं.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभा चुकीं जेनिफर मिस्त्री ने हाल ही में दिशा वकानी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने खुलासा कि क्या दयाबेन यानी दिशा वकानी ने शो को सेट पर टॉक्सिसिटी की वजह से छोड़ा था? अब जेनिफर ने इस पर सफाई दी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.
“नौवें महीने तक शूटिंग की…”
‘पिंकविला’ को दिए इंटरव्यू में जेनिफर से पूछा गया कि क्या दिशा वकानी ने सेट पर टॉक्सिक माहौल की वजह से शो छोड़ा? इस पर उन्होंने तुरंत कहा, “नहीं, वो तो प्रेग्नेंट थीं, उनकी शादी हुई, उन्होंने प्रेग्नेंसी के नौवें महीने तक शूटिंग की थी. वो उस दौरान भी शूट पर आती थीं, यही बहुत बड़ी बात थी. डिलीवरी के बाद सब नैचुरली बदल गया.”
जेनिफर ने बताया कि दिशा एक बेहद फैमिली-ओरिएंटेड इंसान हैं. वह बोलीं, “‘वो बहुत अधिक फैमिली पर्सन हैं, जहां तक मैं जानती हूं. हम पांच साल तक रूम मेट रहे हैं, मैं दिशा और नेहा…हम तीनों वैनिटी मेट्स थे. दिशा एक बहुत प्यारी सोल है, मुझे नहीं लगता कि वो कभी किसी को हार्म करेगी. हम एक बार उससे मिलने गए थे तो वो फैमिली में डूब गईं. वो अपनी पर्सनल बातें कभी शेयर नहीं करती थीं इसलिए मुझे नहीं पता अगर कभी कुछ हुआ हो. जहां तक मैं उसे जानती हूं कि वो जिसके लिए समर्पित है वहीं है.’
8 साल में कोई नहीं कर पाया रिप्लेस
जेनिफर ने दिशा को रिप्लेस करने की बात पर कहा, ‘अब हसबैंड या सास जैसे वो लोग बोलते होंगे उस हिसाब से या फिर वो खुद भी थी… वो बोलती थी कि मैं तो शादी के बाद बच्चा करके मैं तो घर पर ही रहूंगी, मेरे को तो सब ऐसे चलेगा. ऐसा वो बोलती थी बहुत बार तो हो सकता है कि वो टोटली फैमिली में व्यस्त हो गई. उसने पीक देखा और आज 8 साल हो गए और उसे रिप्लेस नहीं किया गया है.’
उन्होंने आगे दिशा से दोबारा मिलने पर कहा, ‘बीच में वो मुझे मिली थी, 7-8 महीने हो गए, पीठ पर बेटी स्तुति को लटका कर घूम रही थी वो, वो मास्क लगाकर थी.. मैंने कहा कि चल सेल्फी लेते हैं तो उसने मना कर दिया कि कोई देख न ले.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










