Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 21: आमिर खान की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें अबतक की टोटल कमाई

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Jul 2025 9:28 AM

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Box Office Collection

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 21: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ ने 21वें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 153.18 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसे में आइये बताते हैं पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 21: आमिर खान की स्पोर्ट्स फैमिली ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, खासकर इसके इमोशनल कंटेंट और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से. फिल्म अब तक हर आयु वर्ग के दर्शकों के बीच हिट साबित हुई है. ऐसे में आइए इसके टोटल कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

सितारे जमीन पर की 21वें दिन की कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 21वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने करीब 0.01 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 153.18 करोड़ तक पहुंच गया है.

हालांकि, शाम तक आंकड़ों में हल्का बदलाव संभव है, लेकिन यह साफ हो चुका है कि फिल्म ने 150 करोड़ क्लब में पक्की एंट्री मार ली है.

फिल्म की डे वाइज कलेक्शन

Sitaare Zameen Par Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 2- 20.2 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 3- 27.25 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 4- 8.5 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 5- 8.5 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 6- 7.25 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 7- 6.5 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 8- 6.55 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 9- 12.6 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 10- 14.5 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 11- 3.75 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 12- 3.75 करोड़़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 13- 2.75 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 14- 2.5 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 15- 2.4 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 16- 4.75 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 17- 6.15 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 18- 1.35 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 19- 1.91 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 20- 1.17 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 21- 0.01 करोड़ रूपये

Sitaare Zameen Par Total Collection- 153.18  करोड़ रूपये

यह भी पढ़े: Border 2 से दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया वीडियो, वरुण-अहान संग बाकी स्टार्स के साथ मस्ती करते आए नजर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola