ePaper

Sikandar Box Office Collection: मंडे टेस्ट में सलमान खान की सिकंदर फेल हुई या पास, सुस्ती से कमाए इतने करोड़

Updated at : 07 Apr 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
Sikandar Box Office Collection Day 22

Sikandar Box Office Collection Day 22

Sikandar Box Office Collection: सलमान खान की सिकंदर साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जितना बज था, वह फर्स्ट रिव्यू आते ही खत्म हो गया. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक परफॉर्मेंस दी. इसने दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया. आइये जानते हैं नौवें दिन मूवी ने कितने करोड़ कमाए.

विज्ञापन

Sikandar Box Office Collection: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट रिलीज एक्शन-ड्रामा सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक कमाई कर रही है. 30 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने बस ओपनिंग डे पर ठीक ठाक कमाई की, उसके बाद इसके कलेक्शन में हर दिन गिरावट आई. इसे ट्रेड एनिलिस्ट ने डिजास्टर करार दिया. भारत ने फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया. आइये जानते हैं 9वें दिन इसकी कलेक्शन कितनी रही.

नौवें दिन सिकंदर ने की इतनी कमाई

ट्रेड साइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने नौवें दिन सभी भाषाओं में अनुमानित 1.14 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 103.64 करोड़ हुआ. सिकंदर ने अपने पहले दिन कथित तौर पर 26 करोड़ रुपये के साथ मजबूत शुरुआत की. ईद की छुट्टी पर इसका सबसे बड़ा कलेक्शन लगभग 29 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, त्यौहारी उछाल के बाद, फिल्म में बड़ी गिरावट देखी गई और इसे न के बराबर दर्शक मिलने लगे.

सिंकदर का कलेक्शन

  • Sikandar Box Ofice Collection Day 1: 26 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 29 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 3: 19.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 4: 9.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 5: 6 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 6: 3.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 7: 4 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 8: 4.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 9: 1.14 करोड़

Sikandar Total Collection: 103.64 करोड़

सिकंदर के बारे में

सिकंदर का निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने किया है. यह ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज हुई. इसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और शरमन जोशी अहम भूमिकाओं में हैं. इसका निर्माण सलमान खान फिल्म्स के साथ नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने किया है. फिल्म की कहानी सिकंदर नाम के एक युवक पर बेस्ड है, जो आम लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए भ्रष्ट लोगों के एक शक्तिशाली नेटवर्क का सामना करता है.

यह भी पढ़ें- Sikandar के फ्लॉप होते ही सलमान खान की ये फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक, आमिर खान संग होगा सुपरहिट कॉम्बो

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola