Shefali Jariwala की मौत पर प्रियंका चोपड़ा का छलका दर्द, बोलीं- वो बहुत छोटी…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Jun 2025 9:46 AM
Priyanka Chopra on Shefali Jariwala Death
Shefali Jariwal: 'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में निधन शुक्रवार को निधन हुआ. इस बीच 'मुझसे शादी करोगी' में उनके साथ काम कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए शोक जताया है.
Shefali Jariwala: बॉलीवुड इंडस्ट्री से पिछले दिनों एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. ‘कांटा लगा’ गाने से घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस-मॉडल शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया है. शुक्रवार रात मुंबई में यह हादसा हुआ, जब वो अचानक घर पर बेहोश हो गईं और बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाते समय उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अब इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शोक जताया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए दिवंगत मॉडल-एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दी है.
प्रियंका चोपड़ा ने जताया शोक

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने शेफाली के साथ ‘मुझसे शादी करोगी’ में काम किया था, उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेफाली की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,
“बहुत दुखद खबर है… वो बहुत छोटी थी. पराग और परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.”
बता दें कि शेफाली को 2002 के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी. इसके बाद उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों और कई रियलिटी शोज में काम किया. शेफाली अपनी फिटनेस और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए जानी जाती थीं.
शुरुआती रिपोर्ट में क्या कहा गया?
अंबोली पुलिस ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट में बताया कि शेफाली का ब्लड प्रेशर अचानक गिर गया, जिससे उन्हें चक्कर आए और वो बेहोश हो गईं. पुलिस को उनके घर से एंटी-एजिंग टैबलेट्स, ग्लूटाथियोन और विटामिन्स के दो बॉक्स भी मिले हैं, लेकिन परिवार की तरफ से किसी गड़बड़ी की शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है.
व्रत और पूजा के दिन हुआ हादसा
रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफाली ने उसी दिन सत्यनारायण पूजा के लिए व्रत रखा था. पूजा के बाद घर में रखा खाना खाने के तुरंत बाद वो बेहोश हो गईं. उनके पति पराग त्यागी के बयान के अनुसार, यह सब अचानक हुआ और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया.
आगे की जांच जारी
पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत की सटीक वजह सामने आ सके. हालांकि शुरुआती संकेतों के मुताबिक, यह मामला स्वास्थ्य संबंधी गिरावट का हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










