Sharda Sinha: सलमान खान की इस फिल्म में गाने के लिए Sharda Sinha को मिले सिर्फ 76 रुपए, जानें कितना था फिल्म का बजट

Sharda Sinha: महापर्व छठ की आवाज कहे जाने वाली शारदा सिन्हा ने मंगलवार की रात अंतिम सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. शारदा सिन्हा ने छठ गीतों के अलावा कई बॉलीवुड गाने भी गाए हैं. आइए बताते हैं इसके बारे में सब.
Sharda Sinha: बिहार की मशहूर लोक गायिका और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता शारदा सिन्हा ने 5 नवंबर, मंगलवार के दिन दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली. वह उत्तर भारत के महापर्व छठ के गीतों के लिए मशहूर थीं. लेकिन उन्होंने अपने अब तक के जिंदगी में छठ गीतों के साथ-साथ बॉलीवुड के कई फिल्मों में भी गाया है. जिसे आज भी दुनिया बड़े ही प्यार से गुनगुनाती है. ऐसे में आज हम आपको शारदा सिन्हा के एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे, जिसे उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म के लिए गाया था. उनके इस गाने की फीस जानकर आप चौंक जाएंगे. आइए बताते हैं इस गाने का नाम और इसके लिए उन्हें कितनी फीस मिली थी.
शारदा सिन्हा को मिले सिर्फ 76 रुपए
शारदा सिन्हा ने सलमान खान की फिल्में ‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ के लिए गाने गाए. उन्होंने सलमान खान की डेब्यू फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के लिए ‘कहे तोसे सजना’ गाया था. इस गाने पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया और साथ ही यह गाना हिट साबित हुआ. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस गाने के लिए शारदा सिन्हा को मात्र 76 रुपए मिले थे.
मैंने प्यार किया का बजट
सलमान खान स्टारर मैंने प्यार किया गाने को एक करोड़ रुपये के बजट पर तैयार किया गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर, कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. इस फिल्म के लिए सलमान खान को 30,000 मिले थे और फिल्म की लीड एक्ट्रेस भाग्यश्री को 1 लाख रुपए मिले थे.
शारदा सिन्हा के बॉलीवुड गाने
शारदा सिन्हा ने मैंने प्यार किया के बाद सलमान की फिल्म हम आपके हैं कौन’ के लिए ‘बाबुल’ गाया था. इन दोनों गाने के अलावा शारदा सिन्हा ने गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए ‘तार बिजली से पतले’ और हुमा कुरैशी की वेब सीरीज महारानी के लिए ‘निर्मोहिया’ भी गाया था. हालांकि, इन गानों के बाद शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी.
Also Read: Sharda Sinha: शारदा सिन्हा की यह इच्छा रह गई अधूरी, कहा था- काशी विश्वनाथ धाम में सुरों से हाजिरी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










