Sharda Sinha Net Worth: शारदा सिन्हा अपने पीछे छोड़ गईं इतने करोड़ की संपत्ति, जानें अब कौन होगा इसका मालिक?

Sharda Sinha
Sharda Sinha Net Worth: लोक गायिका शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं है. बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा के जाने का गम हर किसी के आंखों में आंसू छोड़ गया. यहां आपको हम उनके नेट वर्थ के बारे में बता रहे हैं.
Sharda Sinha Net Worth: दिग्गज लोक गायिका शारदा सिन्हा कैंसर से जूझ रही थीं और आज उनका निधन हो गया. सिंगर नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट थी और 4 नवंबर को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था. उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने बीते दिन ये जानकारी फैंस संग शेयर किया था. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शारदा सिन्हा के हेल्थ को लेकर उनके बेटे से फोन पर बात की थी. वहीं, इस बीच सिंगर से जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. आपको उनके नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.
शारदा सिन्हा का नेट वर्थ
पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा के जल्द ठीक होने के लिए फैंस प्रार्थना कर रहे थे. हालांकि अब वह हमारे बीच नहीं रहीं. वहीं, अगर उनके नेट वर्थ की बात करें तो इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है. हालांकि कई सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर की नेट वर्थ करीब 16 से 42 करोड़ के बीच है. वहीं, अगर उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके पति का नाम ब्रज किशोर था, जिनका निधन हो चुका है. उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम- वंदना और बेटा अंशुमान सिन्हा है.
शारदा सिन्हा ने कई भाषाओं में गाए गाने
शारदा सिन्हा के छठ गीत लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा ने मैथिली और भोजपुरी समेत कई भाषाओं के गानों को अपनी आवाज दी. इसके अलावा सिंगर ने बॉलीवुड फिल्मों ‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ में भी गाना गाया था. वहीं, 30 अक्टूबर को उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने उनका छठ पूजा का सॉन्ग का ऑडियो जारी किया था. ये सॉन्ग को लोगों ने काफी पसंद किया और इसपर खूब सारा प्यार लुटाया.
Also Read– Sharda Sinha की बेटी को देखा है आपने? छठ गीत से जुड़ा ये वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










