अनंत अंबानी की पार्टी में शाहरुख ने सहलाया रणवीर सिंह का गाल, वीडियो हुआ वायरल

शाह रुख खान और रणवीर सिंह / फोटो - इंस्टाग्राम
Shah Rukh Khan: आनंत अंबानी के हाई-प्रोफाइल बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान और रणवीर सिंह का एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है. शाहरुख ने रणवीर को उनकी फिल्म की सफलता पर बधाई दी और बड़े भाई की तरह प्यार जताया.
Shah Rukh Khan: हाल ही में अनंत अंबानी के जन्मदिन की एक शानदार पार्टी हुई. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे. इसी दौरान शाहरुख खान और रणवीर सिंह का एक बहुत प्यारा वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो अब इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. फैंस भी अब जमकर इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं.
शाहरुख ने ऐसे जताया प्यार
वीडियो में दिख रहा है कि रणवीर सिंह, अनंत और राधिका मर्चेंट के साथ खड़े होकर बातें कर रहे थे. तभी वहां शाहरुख खान आए और उन्होंने बड़े प्यार से रणवीर के कंधे पर हाथ रखा और उनके गाल को सहलाया. शाहरुख ने रणवीर को उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त कमाई के लिए बधाई भी दी. रणवीर ने भी मुस्कुराते हुए शाहरुख को थैंक्यू कहा. दोनों के बीच की यह दोस्ती देखकर फैंस बहुत खुश हैं.
just see how Shah Rukh Khan is patting Ranveer Singh and touching his cheeks, probably congratulating him for Dhurandhar 2 success. And even SRK's manager Pooja Dadlani is showing love to Ranveer. ❤️ pic.twitter.com/qKiZVsxC0e
— sohom (@AwaaraHoon) April 9, 2026
फैंस के रिएक्शन

शाहरुख और रणवीर के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी. नफरत फैलाने वालों को किनारे करते हुए असली फैंस इन दोनों सितारों की दोस्ती देखकर बेहद खुश हैं.
शाहरुख और रणवीर की आने वाली फिल्में
शाहरुख खान पिछले साल ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब फिल्म ‘किंग’ की तैयारी कर रहे हैं. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी उनके साथ नजर आएंगी. वही रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर सबको चौंका दिया है. अब वे अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ की तैयारी में लगे हैं.
यह भी पढ़ें: अधूरी मोहब्बत की खतरनाक कहानी है ‘डकैत’, अदिवि शेष-मृणाल ठाकुर की दमदार परफॉर्मेंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




