शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी? KRK ने की भविष्यवाणी, बोले- फिल्म का 80%...
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Jul 2023 6:24 AM
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के प्रिव्यू ने फैंस के होश उड़ा दिए. दमदार डायलॉग और जबरदस्त एक्शन सीन से लबरेज ये मूवी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बीच केआरके ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ का दमदार प्रिव्यू आज रिलीज किया गया. जवान के प्रिव्यू पर यूजर्स के ताबड़तोड़ लाइक्स और कमेंट्स आ रहे है. उनके चाहने वाले इसपर जमकर प्यार बरसा रहे है. वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेड़ कर रहा है. इसमें किंग खान ऐसे लुक में दिखे है, जिसमें वो आज तक कभी नहीं नजर आए थे. इस बीच एक्टर और क्रिटिक कमाल राशिद खान ने भविष्यवाणी की है कि मूवी रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई करेगी.
केआरके ने जवान को लेकर की ये भविष्यवाणी
फिल्म ‘जवान’ के प्रिव्यू ने फैंस के होश उड़ा दिए. दमदार डायलॉग और जबरदस्त एक्शन सीन से लबरेज ये मूवी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर काफी क्रेज है. अब केआरके ने एक ट्वीट कर बताया कि ओपनिंग डे पर ये कितना का कलेक्शन करेगी. केआरके ने ट्वीट में लिखा, जवान का ट्रेलर देखा! ये ट्रेलर इस बात का सबूत है कि फिल्म जवान काफी बड़ी और 100 फीसदी साउथ स्टाइल से भरपूर होने वाली है.
Watched trailer of #Jawan! This trailer is proof that film Jawan is going to be huge and 100% full of south style. 80% film will be VFX. Therefore #SRK is looking like a 30 years old Launda. Director #Atlee has made a masala film like he does in south. Film will get 50Cr opening.
— KRK (@kamaalrkhan) July 10, 2023
फिल्म का 80 फीसदी हिस्सा…
आगे केआरके ने लिखा, फिल्म का 80 फीसदी हिस्सा वीएफएक्स होगा. इसलिए #SRK 30 साल का लौंडा लग रहा है. निर्देशक एटली ने दक्षिण की तरह एक मसाला फिल्म बनाई है. फिल्म को 50 करोड़ की ओपनिंग मिलेगी. बता दें कि इसमें शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा है. इसमें दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में नजर आई है. पठान बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई और अब देखना है कि जवान फैंस को कितनी पसन्द आती है.
Also Read: Koffee With Karan 8 में शाहरुख खान होंगे पहले गेस्ट, साथ में होगा ये खास शख्स, जानिए कौन है वो?
हाल ही में ट्विटर पर ‘आस्क एसआरके’ सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा “सर छैय्यां छैय्यां मंत्रों ने अमेरिका में मोदी जी का स्वागत किया… आप इस बारे में क्या कहना चाहते हैं?” इसका जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, “काश मैं इस पर डांस करने के लिए वहां होता… लेकिन मुझे लगता है कि वे ट्रेन को अंदर नहीं जाने देंगे??!!!”
Also Read: Jawan के लिए शाहरुख खान ने वसूली इतनी मोटी रकम! विजय सेतुपति से बेहद कम है नयनतारा की फीस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










