Koffee With Karan 8 में शाहरुख खान होंगे पहले गेस्ट, साथ में होगा ये खास शख्स, जानिए कौन है वो?

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Jul 2023 2:18 PM

विज्ञापन

करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब कॉफी विद करण सीजन 8 में शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के साथ आएंगे.

विज्ञापन

Koffee With Karan 8: शाहरुख खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का प्रिव्यू जारी कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बीच किंग खान के फैंस के लिए खुशखबरी है. कहा जा रहा है कि करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 में नजर आएंगे. शाहरुख शो में किसी और के साथ नहीं बल्कि अपने बेटे आर्यन खान के साथ शिरकत करने वाले है.

कॉफी विद करण सीजन 8 में आएंगे शाहरुख खान

करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब कॉफी विद करण सीजन 8 में शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के साथ आएंगे. दोनों इस सीजन के पहले गेस्ट होंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, करण के साथ शाहरुख के रिश्ते काफी अच्छे है. इस वजह से बेटे आर्यन के साथ शो पर किंग खान ने हामी भरी. हालांकि वजह जो भी हो, पिता-बेटे की जोड़ी को शो में देखकर फैंस काफी खुश होंगे.

आर्यन खान भी आएंगे शो में

आर्यन खान अपनी पहली वेब सीरीज का निर्देशन करने के लिए पूरी तरह तैयार है और शाहरुख उसके साथ होंगे. ये पहली बार होगा कि दर्शक शाहरुख-आर्यन को साथ-साथ किसी शो में होंगे. ये देखना दिलचस्प होगा कि वो करण के सवालों का कैसे जवाब देते है. बता दें कि आर्यन सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं और वह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं.

Also Read: Jawan के लिए शाहरुख खान ने वसूली इतनी मोटी रकम! विजय सेतुपति से बेहद कम है नयनतारा की फीस

जवान का प्रिव्यू हुआ रिलीज

बता दें कि शाहरुख खान की जवान साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म में इतनी बड़ी और शानदार स्टारकास्ट को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड है. दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में छा गई. पठान के बाद शाहरुख की ये दूसरी फिल्म है, जो इस साल रिलीज हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किंग खान ने फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ली. कुछ रिपोर्ट्स में उनकी फीस 40 करोड़ बताई जा रही है. सटीक आंकड़ों का खुलासा नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola