Jawan के लिए शाहरुख खान ने वसूली इतनी मोटी रकम! विजय सेतुपति से बेहद कम है नयनतारा की फीस
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Jul 2023 6:23 AM
शाहरुख खान की जवान साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म में इतनी बड़ी और शानदार स्टारकास्ट को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड है. चलिए बताते है आपको शाहरुख-नयनतारा ने फिल्म के लिए कितनी फीस ली.
Jawan Starcast Fees: शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जवान’ का प्रिव्यू देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए. इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी बेताब है. किंग खान के अलग-अलग लुक ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे. कहा जा रहा है कि इसमें एक्टर डबल रोल में नजर आएंगे. जबकि नयनतारा, प्रियामणि, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा अहम किरदार में दिखेंगे. स्टारकास्ट के फीस का खुलासा हो गया है, जो आपको हम बताने जा रहे है.
जवान के लिए शाहरुख खान को मिली कितनी रकम?
शाहरुख खान की जवान साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म में इतनी बड़ी और शानदार स्टारकास्ट को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड है. दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में छा गई. पठान के बाद शाहरुख की ये दूसरी फिल्म है, जो इस साल रिलीज हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किंग खान ने फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ली. कुछ रिपोर्ट्स में उनकी फीस 40 करोड़ बताई जा रही है. सटीक आंकड़ों का खुलासा नहीं किया गया है.
https://www.instagram.com/p/CugTbrcoeEw/?hl=en
नयनतारा-विजय सेतुपति की फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने फिल्म के लिए 8-11 करोड़ रुपये की फीस ली है. जबकि प्रियामणि ने दो करोड़ की मोटी रकम चार्ज की है. फिल्म में खतरनाक विलेन के किरदार में विजय सेतुपति नजर आएंगे. कहा जा रहा है कि उन्होंने 21 करोड़ रुपये की मोटी रकम ली है. सुनील ग्रोवर भी प्रिव्यू में नजर आए है. उन्हें लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने 75 लाख रुपये लिए है. हालांकि दीपिका पादुकोण की फीस के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
Also Read: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी? KRK ने की भविष्यवाणी, बोले- फिल्म का 80%…
पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म जवान
बताया जा रहा है कि इस फिल्म जवान का बजट 220 करोड़ रुपये है. अब केआरके ने एक ट्वीट कर बताया कि ओपनिंग डे पर ये कितना का कलेक्शन करेगी. केआरके ने ट्वीट में लिखा, जवान का ट्रेलर देखा! ये ट्रेलर इस बात का सबूत है कि फिल्म जवान काफी बड़ी और 100 फीसदी साउथ स्टाइल से भरपूर होने वाली है. फिल्म का 80 फीसदी हिस्सा वीएफएक्स होगा. इसलिए #SRK 30 साल का लौंडा लग रहा है. निर्देशक एटली ने दक्षिण की तरह एक मसाला फिल्म बनाई है. फिल्म को 50 करोड़ की ओपनिंग मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










