संजय दत्त ने कैंसर का इलाज कराने से किया था मना, जानें ऐसा क्यों कहा था कि- ‘मरना है तो मर जाऊंगा लेकिन…’,

संजय दत्त आने वाली फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ को लेकर चर्चा में है. इस बीच एक्टर ने अपने कैंसर जर्नी को लेकर बात की. संजय ने बताया कि उन्हें जब पता चला कि उन्हें कैंसर है तो उनका क्या रिएक्शन है.
Sanjay Dutt On Cancer Battle: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) पिछली बार फिल्म ‘केजीएफ 2’ (KGF 2) में नजर आए थे. फिल्म में उनका लुक और दमदार एक्टिंग देखकर दर्शक उनके दीवाने हो गए थे. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने कैंसर को मात दी है. उन्हें साल 2020 में कैंसर हुआ था और अब फिलहाल वो ठीक है. उन्होंने कैंसर की तो मात दे दी है, लेकिन क्या आप जानते है शुरुआत में कैंसर ट्रीटमेंट लेने से वो डर रहे थे.
संजय दत्त केजीएफ 2 की शूटिंग के दौरान इलाज करवा रह�� थे. जब उन्हें पहली बार पता चला कि उन्हें कैंसर है तो वो काफी शॉक्ड हो गए थे. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने ईटाइम्स को बताया कि, मेरी पीठ में दर्द था. गर्म पानी की बोतल और पेन किलर ले रहा था. लेकिन अचानक मुझे सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद मैं अस्पताल गया. वहां जाकर मुझे पता चला कि मुझे कैंसर है. उस समय मैं पूरी तरह से वहां अकेले था.
संजय दत्त अपने हालत के जानने के बाद कीमोथेरेपी नहीं लेना चाहते थे. इस पर उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी दुबई में थी, इसलिए प्रिया मेरे पास आईं. मेरे पास मेरे कैंसर का इतिहास है. मेरी मां की मृत्यु कैंसर से हुई, मेरी पत्नी (रिचा शर्मा) की मृत्यु ब्रेन कैंसर से हुई. तो मैंने जो पहली बात कही वह यह थी कि मैं कीमोथेरेपी नहीं लेना चाहता. अगर मुझे मरना है, तो मैं बस मर जाऊं, लेकिन मुझे कोई इलाज नहीं चाहिए.”
Also Read: ShahRukh Khan: शाहरुख खान की पहली गर्लफ्रेंड कौन थी? ‘पठान’ एक्टर ने यूजर के सवाल का दिया मजेदार जवाब
वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ में नजर आएंगे. इस फिल्म को सिद्धांत सचदेवा ही निर्देशित कर रहे है. इसमें सनी सिंह, मौनी रॉय, पलक तिवारी, आसिफ खान हैं. संजय दत्त ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे उस फिल्म का समर्थन करने में खुशी हो रही है, जिसकी मुझे तलाश थी. यह फिल्म कॉमेडी और हॉरर का सटीक मिश्रण है, जिसमें ठंडक और रोमांच का सही संतुलन है. मैं दीपक मुकुट के जैसा प्रोडक्शन सहयोगी पाकर बहुत खुश हूं, जिनकी सिनेमाई दृष्टि और आदर्श मेरे साथ मेल खाते हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










