समीर वानखेड़े ने Shah Rukh Khan के 'बेटे को हाथ लगाने' वाले कमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं किसी का…
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Dec 2024 3:04 PM
Sameer Wankhede On Shah Rukh Khan
Sameer Wankhede On Shah Rukh Khan: समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान के उस 'बेटे को हाथ' वाले कमेंट पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ''देखिए मैं किसी का नाम लेकर किसी को फेमस नहीं करना चाहता हूं.''
Sameer Wankhede On Shah Rukh Khan: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने आखिरकार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘बेटे को हाथ लगाने’ वाले कमेंट पर प्रतिक्रिया दी है. समीर ने साल 2021 में तब सुर्खियां बटोरी, जब उन्होंने एसाआरके के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था.
शाहरुख खान के ‘बेटे को हाथ लगाने’ वाले कमेंट पर क्या बोले समीर वानखेड़े
हाल ही में एक इंटरव्यू में समीर वानखेड़े से पूछा गया कि शाहरुख खान की 2023 की फिल्म जवान का डायलॉग ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर’ पर आपकी क्या राय है. इसपर उन्होंने कमेंट करने से मना कर दिया और कहा कि यह सब बातें घटिया है और मैं किसी को भी बिना मतलब के लाइमलाइट नहीं देता चाहता हूं.
डायलॉग पर समीर ने क्या दिया था जवाब
समीर ने द गौरव ठाकुर शो में आकर कहा, ”देखिए मैं किसी का नाम लेकर किसी को फेमस नहीं करना चाहता हूं, जो चैट्स लीक हुई हैं, वो माननीय उच्च न्यायालय के सामने हैं, तो उसमें कोई टिप्पणी नहीं देना चाहूंगा.” उन्होंने आगे कहा, ”मैंने कहा था, ये डायलॉग हैं, जो आपने कहा है और मैं फिल्में नहीं देखता, ‘बाप’, ‘बेटा’ ये बहुत सस्ते और तीसरे दर्जे के शब्द लगते हैं. हमारे भारतीय संस्कृति में ऐसे शब्द इस्तेमाल नहीं करते, तो ये रोड-साइड डायलॉग्स हैं और मैं खुद से ये उम्मीद नहीं करता कि ये लेवल पर जाकर मैं रोड-साइड डायलॉग्स का जवाब दूं.” साल 2023 में केंद्रीय जांच ब्यूरो की ओर से समीर सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. यह मामला अक्टूबर 2021 क्रूज ड्रग मामले के संबंध में दायर किया गया था, जिसमें शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन को गिरफ्तार किया गया था.
Also Read- Shahrukh khan: मुफासा की कहानी में छुपे राज, किंग ऑफ बॉलीवुड ने दी जंगल के राजा को अपनी आवाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










