Salman Khan: अर्जुन कपूर ने सलमान खान की तारीफों के बांधे पुल, कहा- दुनिया के सबसे निडर आदमी…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Dec 2024 8:13 PM

विज्ञापन

Salman Khan and Arjun Kapoor

Salman Khan: अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सलमान खान की खूब तारीफ की है. साथ ही उन्होंने भाईजान को दुनिया का सबसे निडर आदमी भी कहा है. आइए बताते हैं उन्होंने आगे और क्या है.

विज्ञापन

Salman Khan: अर्जुन कपूर हाल ही में अजय देवगन और करीना कपूर की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलन का किरदार निभाते नजर आए थे. फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने मिक्स रिएक्शन दिया था. अब एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की जमकर तारीफ की है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह दुनिया के सबसे निडर आदमी हैं. आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है.

अर्जुन कपूर ने सलमान खान को कहा सबसे निडर

अर्जुन कपूर ने हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान की तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने कहा कि ‘वह कोई बदमाश नहीं हैं. अगर सलमान पहली दफा लोगों से अच्छे से नहीं मिलते हैं तो लोग उन्हें घमंडी समझने लगते हैं. लोग उनको लेकर यह भावनाएं रखते हैं. साथ ही अर्जुन ने उन्हें ‘दुनिया का सबसे निडर आदमी’ भी कहा.

‘सुपरस्टार की इमेज काफी सख्त है’

अर्जुन कपूर ने आगे कहा, ‘सलमान खान इतने बड़े स्टार हैं क्योंकि वह सिनेमा को दर्शकों का माध्यम मानते हैं. उनका लक्ष्य किसी के साथ विवाद करना नहीं बल्कि दर्शकों का मनोरंजन करना है. सुपरस्टार की इमेज काफी सख्त है. इसलिए लोगों को लगता है कि वह काफी सिरियस हैं. हालांकि, मैं उनसे मिला हूं और वह बहुत अच्छे हैं.’

एंटरटेनमेंट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सलमान खान के अंदर अदब करने की खासियत है

अर्जुन कपूर ने बताया कि भाईजान छोटे-बड़े दोनों के साथ अच्छा व्यव्हार करते हैं. उन्होंने कहा कि ‘लोगों की साइकोलॉजी है कि अगर आप कभी उनसे मुस्कुराकर या गले लगकर नहीं मिलते हो तो लोगों को लगता है कि आप काफी अलग तरह का व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन सलमान के अंदर लोगों का अदब करने की खासियत है. वह बड़ों का सम्मान करते हैं और छोटो के साथ बहुत प्यार से मिलते हैं. हो सकता है कि वह पहले ऐसे न रहे हों.’ अर्जुन ने यह भी कहा- सलमान खान कभी भी किसी कर्तव्य और जिम्मेदारी से नहीं भागते हैं. वह हर चुनौती का डट कर सामना करते हैं. मैंने कभी भी सलमान खान को बदलते हुए नहीं देखा है.

Also Read: Shah Rukh Khan: अभिजीत भट्टाचार्य का शाहरुख खान को लेकर बड़ा दावा, कहा- इंडस्ट्री में लोग उन्हें हकला कहकर बुलाते…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola