Shah Rukh Khan: अभिजीत भट्टाचार्य का शाहरुख खान को लेकर बड़ा दावा, कहा- इंडस्ट्री में लोग उन्हें हकला कहकर बुलाते…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Dec 2024 7:34 PM
Shah Rukh Khan and Abhijeet Bhattacharya
Shah Rukh Khan: मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के कई सुपरहिट गानों में अपनी आवाज दी है. सिंगर ने शुभांकर मिश्रा के एक पॉडकास्ट के दौरान किंग खान को लेकर एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि शाहरुख खान को इंडस्ट्री में लोग उनकी पीठ पीछे 'हकला' कहकर बुलाते थे.
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. सिंगर पिछले दिनों सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘बादशाह’ के पॉपुलर ट्रैक ‘वो लड़की’ के एक फैन के बनाए गए मैशअप पर प्रतिक्रिया देने के लाइमलाइट में थे. अब हाल ही में उन्होंने इस बात पर सफाई दी है कि वह मामला अब सुलझ गया है और दोनों में सुलह हो गई है. इसके साथ ही अभिजीत ने इस बात का भी खुलासा किया है कि इंडस्ट्री में लोग शाहरुख खान को उनकी पीठ पीछे ‘हकला’ कहकर बुलाते थे.
‘मैं बहुत ज्यादा चूजी हो गया था’
अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट के दौरान कहा, “90 के दशक में वह कई गानों को लेकर निराश थे, उस समय उन्होंने कई गानों को गाने से मना कर दिया था. सिंगर ने कहा, ‘मैं बहुत ज्यादा चूजी हो गया था. मैं इस मामले में काफी सावधान हो गया था. मैंने फैसला कर लिया था कि मैं सिर्फ शाहरुख खान के लिए ही गाना गाऊंगा.’
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
‘हकले के लिए गा रहा है न तू’
अभिजीत भट्टाचार्य ने आगे बताया कि कैसे लोग शाहरुख को हकला कहकर बुलाते थे. उन्होंने कहा- यह एक परेशानी बन गई थी क्योंकि लोग उन्हें पीछे हकला कहकर बुलाते थे. जब मैं स्टेज से उतर रहा था, तो एक स्टार आगे आया और बोला, ‘ऐ! हकले के लिए गा रहा है न तू?’ दो लोगों ने एक साथ ऐसा कहा.”
पार्श्व गायन से बनाई दुरी
अभिजीत ने कहा, “मैं चौंक गया! मुझे लगा कि वे शाहरुख से क्यों जल रहे हैं. मुझे मेरे गाने के लिए पुरस्कार मिला है. इसके बाद मैं पार्श्व गायन में रुचि खोता चला गया. मैं फिर अपने शो और सिंगिंग कार्यक्रमों में फोकस करने लगा था. मुझे इसी से खुशी मिलने लगी थी.”
Also Read: Honey Singh: क्या शाहरुख खान ने उठाया था रैपर हनी सिंह पर हाथ? बोले- मुझे थप्पड़ मारा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










