Honey Singh: क्या शाहरुख खान ने उठाया था रैपर हनी सिंह पर हाथ? बोले- मुझे थप्पड़ मारा…

Shahrukh Khan and Honey Singh
Honey Singh: हनी सिंह ने अपने हाल ही में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'यो यो हनी सिंह: फेमस' में कई खुलासे किये हैं, साथ ही उन्होंने शाहरुख खान के हाथ उठाने वाले मामले पर भी सफाई दी है.
Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह अक्सर अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. कुछ सालों पहले उन्हें लेकर एक अफवाह उड़ी थी कि एक टूर के दौरान शाहरुख खान ने उनपर हाथ उठाया था. अब रैपर ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ में इस बात पर सफाई दी है. साथ ही उन्होंने इस डॉक्यूमेंट्री में अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े और भी कई खुलासे किए हैं. आइए बताते हैं आपको सबकुछ.
शाहरुख खान की वजह से घायल हुए हनी सिंह?
हनी सिंह ने अपने डॉक्यूमेंट्री में बताया कि 9 साल पहले वह एक कॉन्सर्ट के लिए यूएस टूर पर गए थे, लेकिन एक शाम वह परफॉर्म नहीं करना चाहते थे, लेकिन उनकी टीम जबरदस्ती उन्हें स्टेज पर भेजना चाह रही थी, जिसके बाद उन्होंने अपने बाल मुंडवा लिए. हालांकि, इसका भी उनकी टीम पर कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने हनी सिंह को कैप पहनकर परफॉर्म करने के लिए कहा, जिसके बाद उन्हें अपने सिर पर मग मांगना पड़ा और वह घायल हो गए.
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को यहां देखें
हनी सिंह ने दी सफाई
हनी सिंह ने बताया कि इसके बाद खबरे तेज हुईं कि उनपर शाहरुख खान ने हाथ उठाया है. इसपर उन्होंने सफाई देते हुए कहा- किसी ने फिर ये अफवाह फैला दी कि शाहरुख खान ने मुझे मारा है. वह शख्स मुझे बहुत प्यार करते हैं. वह कभी मुझपर हाथ नहीं उठा सकते. जब वे मुझे शिकागो में शो के लिए लेकर गए मैंने कहा कि मुझे परफॉर्म नहीं करना गई. मुझे लग रहा था कि मैं अगर परफॉर्म करूंगा तो उस शो में मर जाऊंगा.
Also Read: Honey Singh: जब एक पार्टी में हनी सिंह ने उड़ाए 38 लाख रुपए, लौटना पड़ा था खाली हाथ घर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




