Saiyaara Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड सैयारा फ्लॉप हुई या हिट, कमा डाले इतने करोड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Jul 2025 9:36 AM

विज्ञापन

सैयारा ओटीटी रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

Saiyaara Worldwide Box Office Collection: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने 5 दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर कई मूवीज को पछाड़ दिया. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई कितनी रही.

विज्ञापन

Saiyaara Worldwide Box Office Collection: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म को क्रिटिक्स, फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. हाल ही में आमिर खान, अमीषा पटेल और अनिल कपूर जैसे स्टार्स ने मूवी की बंपर कमाई पर रिएक्ट किया. रोमांटिक ड्रामा ने 5 दिनों में ही बजट की दोगुनी कमाई कर ली है. इसका क्रेज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने कितनी कमाई की.

दुनियाभर में सैयारा ने कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सैयारा ने दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 188 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसने जाट के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. साथ ही केसरी चैप्टर 2, सिकंदर और आशिकी 2 की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. ‘सैयारा’ ने अपने पहले हफ्ते में ही धमाकेदार शुरुआत की.

सैयारा का भारत में डे वाइज कलेक्शन

Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 4- 22.5 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 6- 2.32 करोड़

Saiyaara Box Office Collection- 134.57 करोड़

सैयारा के बारे में

यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित, यह फिल्म लव, रोमांस और दिल टूटने को इमोशनल कहानी को दिखाती है. जिसमें अहान पांडे ने कृष कपूर की भूमिका निभाई है, जो एक सिंगर है और अनीत पड्डा ने वाणी बत्रा की भूमिका निभाई है, जो पत्रकार है और उसे शुरुआती अल्जाइमर रोग का पता चला है. दोनों की लवस्टोरी क्या रंग लाती है. वह आखिर में मिलते हैं या नहीं, यह देखना वाकई में दिलचस्प होने वाला है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: श्रद्धा कपूर को हुई सैयारा से आशिकी… ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, इसे 5 बार देख…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola