Saiyaara On TV: अहान पांडे-अनीता पड्डा की रोमांटिक ब्लॉकबस्टर अब टीवी पर, जानें कब और कहां देखें
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Dec 2025 5:31 PM
सैयारा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, फोटो- इंस्टाग्राम
Saiyaara On TV: रोमांटिक ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ अब पहली बार टीवी पर आने वाली है. अहान पांडे और अनीता पड्डा स्टारर फिल्म 20 दिसंबर को रात 8 बजे सोनी मैक्स पर प्रीमियर होगी.
Saiyaara On TV: बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाने और साल की सबसे बड़ी रोमांटिक ब्लॉकबस्टर्स में शामिल होने के बाद सैयारा अब टीवी पर दर्शकों के दिल जीतने के लिए तैयार है. अहान पांडे और अनीता पड्डा स्टारर यह म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा अब सोनी मैक्स पर फ्री में घर बैठे देखा जा सकता है. मोहित सूरी के निर्देशन और यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने अपनी सोलफुल परफॉर्मेंस, इमोशनल कहानी और खूबसूरत म्यूजिक से दर्शकों को बांधे रखा था.
सैयारा ने न सिर्फ अहान पांडे और अनीता पड्डा को नए उभरते सितारों के रूप में पहचान दिलाई, बल्कि पुराने जमाने की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानियों की खूबसूरती को भी फिर से लोगों तक पहुंचाया. अब इसका वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कब होगा, आइए इसकी डिटेल्स देते हैं.
टीवी पर कब और कहां देख सकेंगे ‘सैयारा’?
सोनी मैक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म की एक क्लिप वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आ रहे हैं कृष और वाणी, अपनी इश्क की गूंज से फैंस को दीवाना बनाने. सैयारा के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के लिए तैयार हो जाइए, टीवी पर पहली बार 20 दिसंबर, शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी मैक्स पर.”
क्या है कहानी?
सैयारा कृष कपूर (अहान पांडे) एक जुनूनी म्यूजिशियन और वाणी बत्रा (अनीता पड्डा) एक शांत स्वभाव की राइटर, की लव स्टोरी पर आधारित है. दोनों की कहानी म्यूजिक से शुरू होती है. जब कृष को पता चलता है कि वाणी अल्जाइमर से जूझ रही है, तो वह हर हाल में उसके साथ रहने का फैसला करता है.
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैयारा ने विश्वभर में ₹581 करोड़ की शानदार कमाई की. भारतीय बॉक्स ऑफिस से ₹412 करोड़ और वर्ल्डवाइड ₹169 करोड़. इसी दमदार कमाई के साथ यह इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों में से एक बन गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










