Tere Ishk Mein Box Office: पास या फेल? 14वें दिन धनुष-कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ ने दिखाई कछुए जैसी रफ्तार, कुल कमाई कर देगी हैरान
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Dec 2025 4:48 PM
तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस डे 14, फोटो- इंस्टाग्राम
Tere Ishk Mein Box Office: धनुष और कृति सेनन स्टारर 'तेरे इश्क में' ने रिलीज के 14वें दिन भी भारत में अच्छी पकड़ बना रखी है. ऐसे में जानें डे-वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और फिल्म की कुल कमाई.
Tere Ishk Mein Box Office: धनुष और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक-ड्रामा तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में वैश्विक स्तर पर रिलीज हुई थी. दर्शकों से लेकर आलोचकों तक, हर किसी ने फिल्म की कहानी, संगीत और कलाकारों के अभिनय को खूब सराहा है.
85 करोड़ के सीमित बजट में तैयार हुई यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री कर चुकी है. हालांकि कमाई का ग्राफ थोड़ा गिरा है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म अपनी पकड़ बनाए हुए है. ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म की 14वें दिन की कमाई का पूरा हाल.
14वें दिन ‘तेरे इश्क में’ ने कितनी कमाई की?
Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, तेरे इश्क में ने 14वें दिन दोपहर 4 बजे तक महज 0.71 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 107.86 करोड़ पहुंच चुका है.
हालांकि अभी नाईट शोज बाकी हैं, जिनके बाद इनमें बढ़त की संभावना है. फिलहाल यह रोमांटिक-ड्रामा अपना बजट निकालते हुए हिट साबित हो चुकी है.
‘तेरे इश्क में’ डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1: 16 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: 17 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: 19 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: 8.75 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: 10.25 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: 6.85 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7: 5.8 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 8: 3.75 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 9: 5.7 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 10: 6.9 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 11: 2.4 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 2.75 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 13: 2 करोड़ रुपये
- Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 14: 0.71 करोड़ रुपये (Early Reports)
नेट कलेक्शन- 107.86 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










