Saiyaara की टीम सिंगापुर पहुंची, जानें वजह
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jul 2025 10:11 AM
Saiyaara Final Box Office Collection
Saiyaara Success: अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत फिल्म 'सैयारा' की धुआंधार कमाई जारी है. फिल्म ने 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले ली है. फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए सैयारा की टीम सिंगापुर रवाना होने वाली है. अनीत पड्डा को तो एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया.
Saiyaara Success: अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक्टिंग डेब्यू फिल्म सैयारा बड़े पर्दे पर 18 जुलाई को रिलीज हुई थी. मोहित सूरी की रोमांस ड्रामा ने दर्शकों और बॉलीवुड सेलेब्स का ध्यान अपनी ओर खींचा. मूवी की तारीफ कई सितारों ने किया जिसमें अनुपम खेर, अनुराग बसु, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, सुभाष घई, अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह का नाम शामिल हैं. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और इसने अबतक कई मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ डाला. अब सुनने में आ रहा है कि सैयारा की टीम फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता का जश्न मनाने के लिए सिंगापुर रवाना होने वाले हैं.
सैयारा की सफलता का जश्न टीम सिंगापुर में मनाएगी
टीम सैयारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके अनुसार, अनीत पड्डा, अहान पांडे, डायरेक्टर मोहित सूरी और पूरी कास्ट फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए सिंगापुर रवाना होंगे. इस बीच अनीत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई. एक्ट्रेस सैयारा की सक्सेस पार्टी में शामिल होने के लिए सिंगापुर के लिए रवाना होते दिखी. इस दौरान अनीत ने ब्लू शर्ट, ब्लैक कैप और व्हाइट कलर का पैंट पहना हुआ था. पैपराजी ने उन्हें जब एक्ट्रेस को मास्क हटाने के लिए कहा तो उन्होंने ये किया. हालांकि अनीत ने दोबारा से मास्क लगा लिया और कहा, मुझे शर्म आ रही है.
सैयारा को मिल रहा दर्शकों से खूब प्यार
अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत सैयारा एक संगीताकर कृष कपूर और वाणी बत्रा की कहानी है. दोनों की किस्मत उन्हें मिलाती है और उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. हालांकि बाणी को पता चलता है कि उसे अल्जाइमर है और वह फिर कृष को छोड़कर चली जाती है. जिसके बाद कृष उसे खोजते हुए उसके पास पहुंच जाता है. मूवी एक इमोशनल रोमांटिक फिल्म है, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है. अहान और अनीत की ये पहली फिल्म है और दोनों को खूब तारीफें मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










