Saiyaara की सफलता पर महेश भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा ये बात

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Jul 2025 11:15 AM

विज्ञापन

Mahesh Bhatt On Success Of Saiyaara

Saiyaara: निर्देशक मोहित सूरी की लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. मूवी को दर्शकों और बॉलीवुड स्टार्स से खूब सपोर्ट और प्यार मिल रहा है. फिल्म की सफलता पर महेश भट्ट ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Saiyaara: निर्देशक मोहित सूरी ने यशराज फिल्म्स के साथ फिल्म सैयारा लाया है, जो इन दिनो सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म के जरिए मोहित ने दो नये चेहरों को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया है. रिलीज के दिन तीनों में ही मूवी ने 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की तारीफ आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, करण जौहर, महेश बाबू सहित कई स्टार्स ने किया हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस बीच फिल्म की सफलता पर दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट ने रिएक्ट किया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

महेश भट्ट ने सैयारा की सफलता पर किया रिएक्ट

मोहित सूरी के मेंटर महेश भट्ट ने सैयारा की सफलता पर कहा, “मोहित सूरी की लव स्टोरी ‘सैयारा’ ने उस सोच को तोड़ा है कि इस वक्त सिर्फ कुछ खास तरह की फिल्में ही चलती हैं. इस सतर्क माहौल में ये फिल्म ये साबित करती है कि दर्शक अब भी अलग-अलग कहानियां देखना चाहते हैं, खासकर दिल को छू लेने वाली रोमांटिक कहानियां. मैंने ‘आशिकी’ से इसकी नींव रखी थी और मोहित ने ‘आशिकी 2’ में नई जान डाली. लेकिन अब ‘सैयारा’ के साथ वह उस फ्रेंचाइजी की छाया से बाहर निकल आया है. उसने एक अलग दुनिया बनाई है और खुद की आवाज को पहचान दी है. एक गुरु के लिए सबसे बड़ी खुशी यही होती है कि उसका शागिर्द ऐसे कठिन वक्त में भी अकेले सितारे की तरह चमके. मोहित ने इस फिल्म के टाइटल को सच में जी लिया है.”

सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली

  • Saiyaara Box Office Collection Day 1: 21 करोड़ रुपये
  • Saiyaara Box Office Collection Day 2: 25 करोड़ रुपये
  • Saiyaara Box Office Collection Day 3: 37 करोड़ रुपये
  • Saiyaara Box Office Collection Day 4: 0.07 करोड़ रुपये

Saiyaara Total Collection: 83.07 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- OTT Releases This Week: फुल एंटरटेनमेंट की गारंटी, इस हफ्ते धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और वेब सीरीज, देखिए लिस्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola