Saiyaara-Mahavatar Narsimha Success: सुभाष घई ने दोनों फिल्मों की ब्लॉकबस्टर सफलता पर किया रिएक्ट, जानें क्या कहा
Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Aug 2025 8:27 AM
Subhash Ghai on Saiyaara Mahavatar Narsimha success,
Saiyaara-Mahavatar Narsimha Success: बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों दो फिल्में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. इसमें सबसे पहली तो अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा है, वहीं दूसरी एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा है. इसी बीच सुभाष घई ने दोनों ही मूवीज की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.
Saiyaara-Mahavatar Narsimha Success: साल 2025 में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई है, जिसने काफी अच्छा परफॉर्म किया है. हाल ही में रिलीज हुई मोहित सूरी की ओर से निर्देशित सैयारा और एनिमेटेड मूवी महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. इसने सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2 और किंगडम जैसी स्टार-पैक फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. इसी बीच फिल्म निर्माता सुबाष घई ने इन मूवी की सफलता पर बात की.
भारतीय सिनेमा के बिजनेस पर क्या बोले सुभाष घई
सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, “भारतीय सिनेमा बिजनेस सेक्टर के मन में यह मिथक है कि अब Genz लव स्टोरी देखकर नहीं रोते हैं, खासकर नए कलाकारों की वाली फिल्मों में. दूसरा कि दर्शक एनिमेटेड पौराणिक फिल्मों को देखने के लिए एग्जिट गेट पर जूते नहीं उतारते. यह मिथक गलत साबित हुआ.”
सुभाष घई ने सैयारा और महावतार नरसिम्हा की सफलता पर की बात
इसके बाद, फिल्म निर्माता ने साल 2025 की दोनों ब्लॉकबस्टर फिल्मों, सैयारा और महावीर नरसिम्हा की सराहना की. उन्होंने कहा कि दोनों ही मूवीज ने यह साबित कर दिया कि “अच्छी कहानियां 2025 और उसके बाद भी रिकॉर्ड तोड़ती हैं.” उन्होंने आगे कहा, “आइए इस पर पुनर्विचार करें कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है. हम अभी भी महाकाव्य वाले लोग हैं. सिनेमा अर्थशास्त्र नहीं है- यह एक कला है.”
सैयारा और महावतार नरसिम्हा ने रचा इतिहास
नए कलाकारों से सजी रोमांटिक ड्रामा “सैयारा” ने अपनी दिलचस्प कहानी और ब्लॉकबस्टर हिट गानों से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है. यह भारत में 300 करोड़ के पार पहुंच गई है. वहीं पौराणिक कथाओं पर आधारित एनिमेशन फिल्म “महावतार नरसिम्हा” भी अपने आध्यात्मिक जुड़ाव के लिए दर्शकों का दिल जीत रही है.
इससे पहले भी सुभाष घई सैयारा की कर चुके हैं तारीफ
इससे पहले भी फिल्म निर्माता ने कहा कि नए कलाकारों ने हमेशा बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़े हैं और “सैयारा” का जबरदस्त अभिनय इस बात का सबूत है कि अच्छी कहानी पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं किया जाता. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “दिलचस्प किरदार, अच्छी कहानी, अच्छे निर्देशक और बेहतरीन संगीत की बदौलत कई नए चेहरों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए.”
यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office: एडवांस बुकिंग में वॉर 2 की हालत टाइट, रजनीकांत की फिल्म ने मचाया गदर, बना लिया ये रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










