ePaper

Saiyaara की सफलता पर मोहित सूरी की हीरोइन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लोग साथ बैठकर थिएटर में हंस रहे हैं, रो रहे हैं

Updated at : 29 Jul 2025 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
Elli AvrRam on Saiyaara success

Elli AvrRam on Saiyaara success

Saiyaara: फिल्म सैयारा की सफलता को मोहित सूरी, अहान पांडे और अनीत पड्डा एंजॉय कर रही है. फिल्म के मेकर्स और पूरी कास्ट इस सफलता से काफी खुश है. फिल्म इंडस्ट्री से मूवी को सपोर्ट और बहुत सारा प्यार मिल रहा है. इस बीच एली अवराम ने फिल्म की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

Saiyaara: अहान पांडे इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म सैयारा की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से अब तक बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म में अहान के साथ अनीत पांडे ने स्क्रीन शेयर किया है. मोहित सूरी की मूवी में अहान और अनीत की इमोशनल लव स्टोरी देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए. चारों तरफ फिल्म के गाने सुनाई दे रहे हैं. मूवी ने अब तक इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है. इस बीच एक्ट्रेस एली अवराम ने फिल्म की सफलता पर रिएक्ट किया है.

सैयारा की सफलता पर एली अवराम ने किया रिएक्ट

साल 2020 में रिलीज हुई मोहित सूरी की फिल्म मलंग में काम कर चुकी एक्ट्रेस एली अवराम ने सैयारा की सफलता पर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने कहा, “सच कहूं तो सैयारा की इतनी जबरदस्त सफलता देखकर मुझे बहुत, बहुत खुशी हो रही है. मैंने खुद देखा है कि वो अपनी कहानियों से कितनी गहराई से जुड़ते हैं और कितने जुनून के साथ डायरेक्शन करते हैं. वो भावनाओं को इतने खूबसूरत और गहराई से दिखाते हैं कि एक एक्टर के तौर पर आप अपने किरदार में पूरी तरह डूब जाते हैं. मुझे लगता है सैयारा भी इसका एक और शानदार उदाहरण है. जब मैंने फिल्म देखी तो मैं बहुत भावुक हो गई- कहानी, म्यूजिक, और अहान और अनीत की एक्टिंग ने वाकई दिल को छू लिया.”

एली अवराम ने कहा- सैयारा लोगों को सिनेमाहॉल…

आगे एली अवराम ने कहा, “ये देखना कि सैयारा लोगों को फिर से सिनेमाहॉल तक ला रही है मेरे लिए ये कमाल की बात है. एक फिल्म प्रेमी के तौर पर ये बहुत दिल छू लेने वाला है कि लोग फिर से एक्साइटेड हैं, साथ बैठकर थिएटर में हंस रहे हैं, रो रहे हैं और फिल्म को महसूस कर रहे हैं. ये एहसास बहुत खास होता है और इसकी कोई जगह नहीं ले सकती. पूरी टीम को सलाम.”

इस वजह से चर्चा में थी एली अवराम

एली अवराम इन दिनों अपने नये म्यूजिक वीडियो चंदनिया की वजह से चर्चा में थी. इस वीडियो में उनके साथ आशीष चंचलानी नजर आए थे. हालांकि पहले आशीष ने एली के साथ एक तसवीर पोस्ट कर फाइनली लिखा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगने लगे थे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि ये सब सिर्फ पीआर स्टंट था.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ‘सैयारा’ ने पहले हफ्ते में उड़ाया बॉक्स ऑफिस का होश, बनाए 7 जबरदस्त रिकॉर्ड, आमिर-अजय सहित इन बड़े स्टार्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola