ePaper

Saiyaara Box Office Collection Day 5: सैयारा 60 करोड़ के बजट को पार कर बनी ब्लॉकबस्टर, 5वें दिन के कलेक्शन में हिट हुई फ्लॉप

Updated at : 23 Jul 2025 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
Saiyaara Box Office Collection Day 16

Saiyaara Box Office Collection Day 16

Saiyaara Box Office Collection Day 5: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार मिल रहा है. यही वजह है कि इसने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. आइये जानते हैं पांचवें दिन मूवी का कलेक्शन कैसा रहा.

विज्ञापन

Saiyaara Box Office Collection Day 5: सैयारा बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना और तोड़ रही है. फिल्म ने वीकेंड जैसी शानदार कमाई वीकडेज में भी जारी रखी है. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत, सैयारा रिलीज के 4 दिनों में ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई. आइये जानते हैं 5वें दिन इसने कितने करोड़ कमाए.

सैयारा ने 5वें दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक सैयारा ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 25 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 132.25 करोड़ हो गया. मूवी ने 21 करोड़ की सॉलिड ओपनिंग भी ली थी. यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. इसने जाट, केसरी चैप्टर 2, रेड 2, केसरी वीर, स्काई फोर्स जैसी मूवीज के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.

सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 4- 22.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़

Saiyaara Box Office Collection- 132.25 करोड़

सैयारा के बारे में

18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई “सैयारा”, मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित है. फिल्म कृष कपूर (अहान पांडे) की प्रेम कहानी पर आधारित है, जो सिंगर बनना चाहता है. वहीं वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) एक पत्रकार है. दोनों का मिलना और उनकी लवस्टोरी काफी इमोशनल टच देता है.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: प्रेम ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट पर से उठाया पर्दा, बोले- डांस कॉम्पिटिशन में राही और अनु…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola