Saiyaara Box Office Collection: फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के साथ ही दर्शकों का दिल जीत लिया है. अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर यह फिल्म 2025 की ब्लॉकबस्टर लिस्ट में शामिल हो चुकी है. दमदार कहानी, शानदार निर्देशन और लीड जोड़ी की बेहतरीन केमिस्ट्री ने फिल्म की सफलता में बड़ा योगदान दिया. मूवी को रिलीज हुए 30 दिन हो चुके हैं और अब तक कितना कलेक्शन हो चुका है, इसके बारे में आपको बताते हैं.
बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही सैयारा
‘सैयारा‘ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म को अब थिएटर्स में एक महीना हो चुका है. फिल्म की कमाई अब बहुत कम हो गई है. ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है. दूसरी तरफ हालिया रिलीज फिल्में रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 भी सैयारा को अब टिकने नहीं दे रही. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 30वें दिन 0.57 करोड़ रुपये की कमाई की है. कुल कमाई अब 323.87 करोड़ हो चुका है.
यहां देखें सैयारा ने किस दिन कितना कलेक्शन किया
- Saiyaara Day 1- 21.5 करोड़
- Saiyaara Day 2- 26 करोड़
- Saiyaara Day 3- 35.75 करोड़
- Saiyaara Day 4- 22.5 करोड़
- Saiyaara Day 5- 25.00 करोड़
- Saiyaara Day 5- 25.00 करोड़
- Saiyaara Day 6- 21.5 करोड़
- Saiyaara Day 7- 18.75 करोड़
- Saiyaara Day 8- 18 करोड़
- Saiyaara Day 9- 26 करोड़
- Saiyaara Day 10- 31.18 करोड़
- Saiyaara Day 11- 9.25 करोड़
- Saiyaara Day 12- 10 करोड़
- Saiyaara Day 13- 7 करोड़
- Saiyaara Day 14- 6.5 करोड़
- Saiyaara Day 15- 4.25 करोड़
- Saiyaara Day 16- 6.35 करोड़
- Saiyaara Day 17- 8 करोड़
- Saiyaara Day 18- 2.35 करोड़
- Saiyaara Day 19- 2.5 करोड़
- Saiyaara Day 20- 2.15 करोड़
- Saiyaara Day 21- 2 करोड़
- Saiyaara Day 22- 2 करोड़
- Saiyaara Day 23- 3.75 करोड़
- Saiyaara Day 24- 4 करोड़
- Saiyaara Day 25- 1.35 करोड़
- Saiyaara Day 26- 1.5 करोड़
- Saiyaara Day 27- 1.25 करोड़
- Saiyaara Day 28- 0.2 करोड़
- Saiyaara Day 29- 0.5 करोड़
- Saiyaara Day 30- 0.57 करोड़
नेट कलेक्शन- 323.87 करोड़
यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड धमाका, ब्लॉकबस्टर बनी या हुई बुरी तरह फ्लॉप? कलेक्शन ने चौंकाया

