Saiyaara Box Office Collection Day 14: हिट या फ्लॉप? 14वें दिन सैयारा का क्या रहा हाल, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Jul 2025 8:07 AM
Saiyaara Worldwide Lifetime Collection
Saiyaara Box Office Collection Day 14: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई अब भी कर रही है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने 14वें दिन कितना कलेक्शन किया, यहां जानिए.
Saiyaara Box Office Collection Day 14: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित संगीतमय रोमांटिक ड्रामा सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर दिया. अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म दर्शकों को खासकर युवाओं को खूब पसंद आ रही है. मूवी में संघर्षरत संगीतकार कृष कपूर और राइटर वाणी बत्रा की कहानी दिखाई गई है. फिल्म को बॉलीवुड सेलेब्स से भी सपोर्ट मिल रहा है, जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, भारती सिंह, राजकुमार राव, आलिया भट्ट, रकुल प्रीत सिंह, रितेश देशमुख, सुभाष घई हैं. फिल्म ने 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अब 14वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं आपको.
14नें दिन सैयारा के खाते में आए इतने करोड़
यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित सैयारा ने केवल 12 दिनों में दुनिया भर में 375.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई करते हुए साल 2025 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई. sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार, 14वें दिन मूवी ने करोड़ रुपये की कमाई की है. फाइनल आंकड़े शाम को आएंगे. हालांकि सैयारा की कमाई अब घटती जा रही है. फिल्म के कलेक्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है मूवी अभी भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. 1 अगस्त को सैयारा की टक्कर अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 से होगी.
सैयारा का नेट कलेक्शन
- Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 4- 22.5 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 6- 21.5 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 7- 18.75 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 8- 18 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 9- 26 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 10- 31.18 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 11- 9.25 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 12- 10 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 13- 7 करोड़
- Saiyaara Box Office Collection Day 14- 0.03 करोड़
नेट कमाई- 273.53 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










