Saiyaara में अहान-अनीत के साथ काम करने पर को-स्टार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सीखने की भूख...

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Jul 2025 3:06 PM

विज्ञापन

Rajesh Kumar on Working with Ahaan and Aneet

Saiyaara में अनीत पड्डा के ऑनस्क्रीन पिता का किरदार निभाने वाले अभिनेता राजेश कुमार ने अहान पांडे और अनीत पड्डा की तारीफ करते हुए उन दोनों के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया. उन्होंने कहा, "वो ब्रष्ट नहीं हैं, बेहद विनम्र और मेहनती हैं."

विज्ञापन

Saiyaara: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है, बल्कि दिग्गज सितारों की फिल्मों को भी चुनौती दी है. फिल्म ने महज 5 दिनों में 130 करोड़ की कमाई करके इस साल की रिलीज हुई जाट, केसरी चैप्टर 2, रेड 2, केसरी वीर, और स्काई फोर्स जैसी बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है.

अब, फिल्म में अनीत के ऑनस्क्रीन पिता का किरदार निभाने वाले अनुभवी अभिनेता राजेश कुमार ने इन नए कलाकारों के साथ अपने अनुभव साझा किए हैं.

“वे बिल्कुल भी भ्रष्ट नहीं हैं…”

राजेश कुमार ने गल्टा से बातचीत में कहा, “मैंने अहान और अनीत दोनों से कहा कि मुझे अपने माता-पिता से मिलवाओ, क्योंकि उन्होंने इन बच्चों को बेहद सलीके से पाला है. वे बिल्कुल भी भ्रष्ट नहीं हैं. उनमें विनम्रता और सीखने की भूख है.”

पहला शॉट और अहान की घबराहट

राजेश ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के पहले दिन अहान काफी नर्वस थे. उन्होंने कहा, “अहान अपने पहले शॉट से पहले बहुत घबराया हुआ था. हमने उसे साथ में शूट किया था. जिन्होंने फिल्म देखी है, उन्हें वह सीन याद होगा जहां वह चुपचाप मुझे एक बैग थमाता है. वह फिल्म के लिए उसका पहला शॉट था. लेकिन, उसने इसे तीसरे ही टेक में इतनी अच्छी तरह से कर लिया. शॉट खत्म होने के बाद, लोगों ने उसके लिए तालियां बजाईं और फिर वह शांत महसूस करने लगा.”

अनीत की पंजाबी कनेक्ट

राजेश कुमार ने बताया कि अनीत ने उनकी पंजाबी भाषा की दिक्कत को आसान बना दिया. वह बोले, “जब मुझे पहली बार अनीत से मिलवाया गया था, तो मोहित ने मुझसे कहा था कि अगर मैं उस फिल्म में पंजाबी भाषा का ही इस्तेमाल करना चाहूं, तो वह मेरी पंजाबी समस्या का समाधान कर देंगी क्योंकि हम दोनों बत्रा हैं. और फिर जब तक हम साथ में शूटिंग करते रहे, वह मुझसे पक्की पंजाबी में बात करती रहीं. उन्होंने मुझे फिल्म में बेटा की जगह ‘पुट्टू’ कहने को कहा.”

यह भी पढ़े: Saiyaara Box Office Collection Day 6: अहान-अनीत की रोमांटिक ड्रामा ब्लॉकबस्टर या फुस्स? बजट 60 करोड़, जानें 6 दिनों में कितना कमाया

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola