'रिया ने टाइगर की तरह इस केस को लड़ा…उन्हें सैल्यूट करता हूं', सुशांत सुसाइड मामले में एक्ट्रेस को मिली क्लीन चिट पर वकील का रिएक्शन

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Rhea Chakraborty gets clean chit in Sushant Singh Rajput case

Sushant Singh Rajput Case में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सीबीआई ने पांच साल बाद क्लीन चिट दे दी है. एजेंसी को एक्ट्रेस के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे ये साबित हो सके कि उनकी वजह से सुशांत ने आत्महत्या की थी. अब इस मामले पर एक्ट्रेस के वकील का पहला रिएक्शन सामने आया है.

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case में 5 साल बाद सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है. इसके साथ ही सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट भी मिल गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि जांच के दौरान रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एजेंसी को ऐसा कोई साबुत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो कि एक्टर को आत्महत्या करने के लिए रिया ने मजबूर किया हो. अब इसपर एक्ट्रेस के वकील का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने रिया को बंगाल टाइगर बताया और उन्हें इस केस को मजबूती से लड़ने के लिए सैल्यूट भी किया.

क्या बोले रिया चक्रवर्ती के वकील?

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने आजतक से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस को सीबीआई की ओर से मिली क्लीन चिट पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा, ‘क्लीन चिट तो मैंने रिया को पहले दिन से ही दी थी, क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत पूरी तरह से सुसाइड थी. उसमें रिया चक्रवर्ती का कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं था. रिया, सुशांत के घर से 6 दिन पहले ही निकल गई थीं. उसके बाद वो सुशांत के कॉन्टैक्ट में नहीं थीं.’

‘मैं रिया को सैल्यूट करता हूं…’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता कि कौन से आधार पर रिया को इस केस में घसीटा गया था. जो नैरेटिव लोगों ने चलाया वो आज सीबीआई की रिपोर्ट में पता चला है कि वो पूरी तरह से गलत था. रिया चक्रवर्ती पहले दिन से ही बेकसूर थीं. इसलिए टाइगर की तरह उन्होंने इस केस को लड़ा है. मैं उनको बंगाल टाइगर बोलता था. मैं रिया को सैल्यूट करता हूं कि उन्होंने इतना कुछ सहन किया. 27 दिन उन्हें जेल जाना पड़ा. मैंने पहले दिन से ही कहा है कि सच की ही जीत होगी.’

सीबीआई को कहा धन्यवाद

वकील सतीश मानेशिंदे ने शनिवार को अपने बयान में सीबीआई को धन्यवाद कहा कि उन्होंने हर एंगल से इस केस की गहराई से जांच की और इसे बंद कर दिया. उन्होंने आगे कहा, ‘सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जिस तरह से झूठी बातें फैलाई गईं, वह बिल्कुल भी उचित नहीं थीं. उस समय कोविड के कारण, हर कोई टीवी और सोशल मीडिया से चिपका हुआ था. ऐसे में निर्दोष लोगों को मीडिया और जांच अधिकारियों के सामने परेशान किया गया.’

क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद इस मामले में उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, आर्थिक धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी. मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को 27 दिन के लंबे वक्त के लिए जेल भी जाना पड़ा. उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि जेल के दौरान उन्हें डिप्रेशन का सामना करना पड़ा. कई लोग उन्हें चुड़ैल कहकर भी पुकारने लगे थे. फिलहाल एक्ट्रेस एमटीवी के सीरियल रोडीज में नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़े: VIDEO: ‘ये मर्द भी नहीं है’, गौरव खन्ना संग लड़ाई में फूटा निक्की तंबोली का गुस्सा! भड़के एक्टर बोले- इसने चेक…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola