VIDEO: ‘ये मर्द भी नहीं है’, गौरव खन्ना संग लड़ाई में फूटा निक्की तंबोली का गुस्सा! भड़के एक्टर बोले- इसने चेक…

Updated:
विज्ञापन
VIDEO: ‘ये मर्द भी नहीं है’, गौरव खन्ना संग लड़ाई में फूटा निक्की तंबोली का गुस्सा! भड़के एक्टर बोले- इसने चेक…

VIDEO: ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का एक वीडियो सशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गौरव खन्ना और मिक्की तंबोली जमकर भिड़ते हुए नजर आए हैं. जहां एक तरफ निक्की, गौरव को ‘इनसिक्योर’ कहती हैं. तो वहीं, गौरव बहुत ही शांति से उनका मुंहतोड़ जवाब देते हैं.

विज्ञापन

VIDEO: सोनी टीवी के पॉपुलर कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के सीजन 1 का फिनाले जल्द ही आने वाला ह. ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर कॉम्पटिशन बढ़ गई है. इस बीच शो के हालिया एपिसोड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें निक्की तंबोली और गौरव खन्ना के बीच बहस से शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है. इस वीडियो में कंटेस्टेंट्स को 20 मिनट के अंदर दिल्ली चाट बनाने का टास्क दिया जाता था और जप भी इस टास्क को जीतेगा उसे फायदा होगा. ऐसे में इस टास्क में गौरव खन्ना और अर्चना गौतम की जीत होती है. शो के जज फराह खान, कुणाल कपूर और रणवीर बरार चाट की खूब तारीफ करते हैं और फिर अर्चना और गौरव को अपने और बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए अगले टास्क में टाइम स्लॉट चुनने का ऑप्शन दिया जाता है. इसपर गौरव सभी के लिए 120 मिनट का स्लॉट चुनते हैं, जबकि तेजस्वी प्रकाश और उषा नाडकर्णी को 100 मिनट और निक्की तंबोली और राजीव अदातिया को अपना खाना तैयार करने के लिए 90 मिनट का वक्त दिया जाता है. इसी बा पर निक्की भड़क जाती हैं और कहती हैं, ‘यह इम्युनिटी पिन के बारे में नहीं है, मुझे ऐसा लगता है, वक्त आ गया है गौरव को मान लेना चाहिए कि वह एक इनसिक्योर लड़का है, वो एक आदमी भी नहीं है.’

निक्की की बात का गौरव मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं और बोलते हैं, ‘एक आदमी भी नहीं… इसने चेक किया है. इसके बाद निक्की फिर कहती हैं, मुझे लगता नहीं, किसी में हिम्मत है कि वह एक इनसिक्योर आदमी के मुंह पर उसको कह सके.’ अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग गौरव खन्ना को सपोर्ट कर रहे हैं और निक्की को गलत बता रहे हैं.

यह भी पढ़े: Viral Video: 92 हजार की ड्रेस पहन बबीता जी इतराई, मुनमुन दत्ता ने लेटेस्ट लुक से इंटरनेट पर ढाया कहर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola