Red Sea Film Festival: शाहरुख ने काजोल के लिए गाया ‘तुझे देखा तो सॉन्ग’, खुशी से चिल्लाने लगे फैंस,VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Red Sea Film Festival: शाहरुख ने काजोल के लिए गाया ‘तुझे देखा तो सॉन्ग’, खुशी से चिल्लाने लगे फैंस,VIDEO

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की स्क्रीनिंग रखी गई. इस दौरान काजोल और शाहरुख ने साथ में स्टेज शेयर किया.

विज्ञापन

ShahRukh Khan At Red Sea Film Festival: शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान और डंकी को लेकर चर्चा में है. एक्टर ने डंकी को लेकर अपडेट दिया था कि सऊदी अरब में इसका शेड्यूल खत्म कर लिया गया है. अब उन्हें रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया. इस फेस्टिवल का एआर रहमान, काजोल, और प्रियंका चोपड़ा जैसे सेलेब्स नजर आए. कुछ वीडियो सामने आए है, जिसमें किंग खान, काजोल के लिए गाना गाते दिखे.

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

सऊदी अरब के जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान को मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया. जब उन्हें स्टेज पर सम्मानित किया जा रहा था, तब प्रियंका चोपड़ा उनके लिए ताली बजाते दिखी. शाहरुख के नाम से एक फैन पेज ने फेस्टिवल के कई वीडियोज शेयर किए है.

https://www.instagram.com/reel/ClosmUjhBw-/
काजोल के लिए शाहरुख ने गाया गाना

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की स्क्रीनिंग रखी गई. इस दौरान काजोल और शाहरुख ने साथ में स्टेज शेयर किया. इस दौरान किंग खान ने एक्ट्रेस के लिए तुझे देखा तो ये जाना सनम गाना गाया. गाना सुनते ही वहां मौजूद भीड़ खुशी से चिल्लाने लगी. एक अन्य वीडियो में काजोल कहती सुनाई दे रही है जा सिमरन जा.

https://www.instagram.com/p/Clo3yEaB_w-/

शाहरुख खान के फैनपेज ने भी इस इवेंट की कई सारी तसवीरें शेयर की है, जिसमें वो एआर रहमान के साथ पोज देते हुए नजर आए. एक वीडियो में एक्टर आगामी फिल्म पठान का डायलॉग बोलते दिखे, अपनी कुर्सी की पेटी बांध लो. बता दें कि इस मूवी में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी है. ये 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है.

Also Read: Shahrukh Khan Photo: मक्का में उमराह करने पहुंचे शाहरुख खान, UAE से सुपरस्टार की तसवीरें हुई वायरल
डंकी की शूटिंग हुई खत्म

शाहरुख खान ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सऊदी अरब में शेड्यूल रैप की घोषणा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “यहां सऊदी में डंकी के साथ शूटिंग शेड्यूल पूरा करने से ज्यादा खुशी कुछ नहीं है. इसलिए मैं राजू सर और बाकी कलाकारों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इसे इतना प्यारा बनाया. हमें इस तरह के शानदार जगह, अद्भुत व्यवस्था और इतना अच्छा वेलकम करने के लिए सभी को एक बहुत बड़ा शुक्रान”.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola