ePaper

रवीना टंडन ने बेटी संग यूं किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आपने देखा क्या?

Updated at : 17 Jun 2020 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
रवीना टंडन ने बेटी संग यूं किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आपने देखा क्या?

Raveena Tandon dance video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) इन दिनों लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. आये दिन एक्ट्रेस अपनी टिक टॉक वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. हाल ही में रवीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो जबरदस्त डांस कर रही हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बेटी राशा टंडन के साथ नजर आ रही हैं. मां-बेटी की ये जोड़ी फैंस को खूब पसन्द आ रही है.

विज्ञापन

Raveena Tandon viral dance video : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) इन दिनों लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. आये दिन एक्ट्रेस अपनी टिक टॉक वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. हाल ही में रवीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो जबरदस्त डांस कर रही हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बेटी राशा टंडन के साथ नजर आ रही हैं. मां-बेटी की ये जोड़ी फैंस को खूब पसन्द आ रही है.

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर एक ट‍िकटॉक वीड‍ियो को शेयर किया है. मां-बेटी की जोड़ी ने लैक्ड साइरन बीट डांस चैलेंज में हिस्सा लिया है. वी़डियो शेयर करते हुए उन्होंने हैशटैग लगाया ‘जस्ट फॉर फन.’ वीडियो में देखा जा सकता है की रवीना और उनकी बेटी घर के अंदर हैं और कुछ फासले पर खड़े हैं और डांस कर रहे है.

View this post on Instagram

#justphorphun ! 🤪

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

राशा डांस में अपनी मां से बिलकुल भी कम नजर नहीं आती है. दोनों वीडियो में डांस से एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है. वहीं, फैंस को ये वीडियो खूब पसन्द आ रहा है. वीडियो को देखर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की के रिएक्शन दे रहे हैं.

Also Read: Sushant Singh Rajput की मौत पर बोलीं रवीना टंडन, Bollywood में गंदी राजनीति है… पढ़िये पूरा पोस्ट

इससे पहले भी रवीना और उनकी बेटी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. रवीना इस टिकटॉक वीडियो में येलो टॉप और जींस में दिखाई दे रही थी. इस टिकटॉक वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “मुस्कान लाने के लिए कुछ प्रयास.” उन्होंने कैप्शन में अपनी बेटी रशा ठडानी को भी टैग किया और लिखा था, “माई बेबी और मेरी टिकटॉक रिंग मास्टर.

वहीं, रवीना टंडन ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा था, “सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में सुनकर झटका लगा और बहुत ही दुखद बात है. कोई शब्द नहीं है. एक त्रासदी है ये. बहुत ही यंग और प्रतिभाशाली, उन्हें अभी बहुत आगे जाना था. आपकी आत्मा को शांति मिले सुशांत.

बता दें कि रवीना टंडन वीडियो और फोटो शेयर करने के साथ-साथ अपने विचारों को लेकर भी खूब एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं. वहीं, फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही केजीएफ पार्ट 2 में यश के साथ अहम भूमिका में नजर आ सकती हैं. इस फिल्म में रवीना टंडन एक राजनेता की भूमिका में दिखाई दे सकती हैं. केजीएफ के जरिए रवीना टंडन एक्टिंग की दुनिया में अपनी वापसी करती हुई नजर आएंगी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola