विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने कर ली शादी? वेडिंग फोटो देख फैंस हुए बेताब, जानिए क्या है सच्चाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Nov 2022 2:27 PM
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी फैंस को काफी पसन्द है. हालांकि दोनों अक्सर कहते है कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती है. इस बीच उनकी शादी वाली फोटो वायरल हो रही है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हर बार अपने रिश्ते पर बात करने से बचते है. पिछले महीने ही रश्मिका और विजय को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. जिसके बाद रिपोर्ट्स में बताया गया कि वो मालदीव वेकेशन के लिए गए थे. अब दोनों की शादी की एक फोटो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. ये जानकर आप चौंक जाएंगे कि उन्होंने शादी कब की. चलिए आपको बताते है पूरी सच्चाई.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हो गई शादी?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तसवीरें आग की तरह इंटरनेट पर वायरल हो रही है. तसवीर में दोनों साथ में खड़े दिख रहे है और एक्ट्रेस शरमाते हुए मुस्कुरा रही है. विजय ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी है और एक्ट्रेस ने सुनहरे रंग के लहंगा पहना है. फोटो में दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है.

दरअसल, विजय देवरकोंडा के एक फैन पेज विजय देवरकोंडा डाईहार्ड फैन ने ये तसवीरें बनाई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. ये दोनों की मॉर्फ्ड फोटो है और असली में दोनों ने शादी नहीं की है. दोनों की तसवीर ये फेक है और फैन-एडिटेड है. लेकिन फैंस इसपर खूब सारे कमेंट्स कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वॉव यार. एक अन्य यूजर ने लिखा, यह एडिटिंग एक दिन हकीकत में बदल जाएगी.
Also Read: विजय देवरकोंडा संग किसिंग सीन पर ट्रोल हुई थी रश्मिका मंदाना? एक्ट्रेस ने इसपर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बातपिछले इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने कहा था कि विजय उनका अच्छा दोस्त है. जबकि विजय ने कॉफी विद करण में बताया था कि वो लोग सिर्फ अच्छे दोस्त है. एक्टर ने कहा था कि, हमने अपने जीवन के शुरुआती चरण में एक साथ दो फिल्में की हैं. वह बहुत प्यारी है और हम वाकई बहुत अच्छे दोस्त हैं. हम फिल्मों के माध्यम से बहुत कुछ शेयर करते हैं. बता दें कि दोनों ने साथ में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में काम किया था. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था.
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना पिछली बार अमिताभ बच्चन के साथ गुडबॉय में नजर आई थी. उनकी आने वाली फिल्मों में मिशन मजनू, रणबीर कपूर के साथ एनिमल और विजय के साथ वरिसु शामिल हैं. वह पुष्पा 2 में भी है. वहीं, विजय की पिछली रिलीज लाइगर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. वह अब सामंथा रूथ प्रभु के साथ कुशी में दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










