Rashmika Mandanna Rejected Films: रश्मिका ने ठुकराईं ये बड़ी फिल्में, राम चरण-कार्तिक आर्यन की मूवी भी लिस्ट में शामिल
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Apr 2025 9:19 AM
Rashmika Mandanna Rejected Films
Rashmika Mandanna Rejected Films: रश्मिका मंदाना की इस साल अब तक दो फिल्में आ चुकी हैं और इन दिनों वह फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ काम किया है. आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें रश्मिका ने करने से इनकार कर दिया था.
Rashmika Mandanna Rejected Films: इस साल 2025 में अभी तक रश्मिका मंदाना की दो फिल्में सिनेमाघरों में आ चुकी है. विक्की कौशल के साथ एक्ट्रेस छावा में नजर आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. फिल्म ने दुनिया भर में 790.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब ये मूवी नेटफ्लिक्स पर आने वाली है. दूसरी तरफ सलमान खान के साथ रश्मिका ने सिकंदर किया, जो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. वैसे तो अब तक के करियर में एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्में दी है, लेकिन आपको ये नहीं पता होगा कि किन मूवीज को उन्होंने करने से इनकार कर दिया. आपको उनक फिल्मों के बारे में बताते हैं.
Game Changer
निर्देशक शंकर की फिल्म गेम चेंजर में राम चरण ने लीड रोल निभाया था. फिल्म में फीमेल लीड रोल के लिए रश्मिका मंदाना को मेकर्स ने अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने बिजी शेड्यूल की वजह से रिजेक्ट कर दिया. जिसके बाद ये रोल कियारा आडवाणी की झोली में जा गिरा.
Master
थलपति विजय की फिल्म मास्टर के लिए रश्मिका मंदाना पहली पसंद थी, लेकिन उन्होंने ये किरदार करने से मना कर दिया. व्यस्त शेड्यूल की वजह से रश्मिका ने ये ऑफर स्वीकार नहीं किया, जिसके बाद ये किरदार मालविका मोहनन को मिल गया.
Jersey
रश्मिका मंदाना को शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी के लिए अप्रोच किया गया था. एक्ट्रेस ने ये किरदार ठुकरा दिया क्योंकि उनके पास वक्त नहीं था. ये रोल फिर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को मिल गई.
Beast
थलपति विजय की फिल्म बीस्ट के लिए भी रश्मिका मंदाना से संपर्क किया गया था, लेकिन अज्ञात कारणों की वजह से वह फिल्म नहीं कर सकी. उनकी जगह फिल्म में पूजा हेगड़े ने लिया.
Kirik Party Remake
रश्मिका मंदाना को किरिक पार्टी में काफी लोकप्रियता मिली थी. इसके हिंदी रीमेक में कार्तिक आर्यन काम कर रहे हैं. हालांकि हिंदी रीमेक के लिए रश्मिका को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.
यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










