Rashmika Mandanna Net Worth: जानिये कितनी संपत्ति की मालकिन हैं रश्मिका मंदाना, छावा में पसंद कर रहे दर्शक

Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Feb 2025 1:52 PM

विज्ञापन

Rashmika Mandanna Net Worth

Rashmika Mandanna Net Worth: रश्मिका मंदाना की एक्टिंग और खूबसूरती के फैंस कायल हैं. एक्ट्रेस इन-दिनों अपनी फिल्म छावा को लेकर सुर्खियों में है. आइये जानते हैं उनके नेटवर्थ के बारे में.

विज्ञापन

Rashmika Mandanna Net Worth: साउथ इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई वाली अभिनेत्रियों में से एक, रश्मिका मंदाना अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े. अब वह विक्की कौशल संग छावा में नजर आ रही है. इस मूवी ने भी 3 दिनों में छप्परफाड़ कमाई करते हुए 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. रश्मिका ने साल 2022 में अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म ‘अलविदा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है.

रश्मिका मंदाना की कितनी है नेटवर्थ

फोर्ब्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति 66 करोड़ रुपये हैं. एक्ट्रेस सिर्फ फिल्मों में से नहीं बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापनों और इवेंट्स से भी भारी भरकम पैसे कमाती है. एक फिल्म के लिए रश्मिका 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.

इन कारों की मालकिन हैं रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना के पास बेंगलुरु में एक आलीशान बंगला भी है, जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपये है. मंदाना ने प्लम जैसे ब्रांडों में भी निवेश किया है. रश्मिका के पास कई तरह की हाई-एंड गाड़ियां हैं. उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास, रेंज रोवर स्पोर्ट, हुंडई क्रेटा, टोयोटा इनोवा और ऑडी क्यू3 शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 3: तीन दिन में हिट हुई विक्की कौशल की छावा, पार कर लिया 70 करोड़ का आंकड़ा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola