Sikandar की असफलता के बाद ट्रोल होने पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं भी इंसान हूं…

Rashmika Mandanna on Sikandar Failure
Sikandar की असफलता के बाद रश्मिका मंदाना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहना है कि वह भी एक इंसान हैं और उन्हें भी आलोचना से फर्क पड़ता है. ऐसे में जानिए आगे एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है.
Rashmika Mandanna on Sikandar Failure: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं रश्मिका मंदाना आज एक पैन-इंडिया स्टार बन चुकी हैं. दिन-ब-दिन उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ती जा रही है. हाल ही में वह सलमान खान के साथ ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आई थीं. हालांकि, दर्शकों को सलमान और रश्मिका की जोड़ी तो पसंद आई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी. ऐसे में अब फिल्म की असफलता और सोशल मीडिया पर मिल रही नकारात्मक प्रतिक्रियाओं को लेकर रश्मिका ने अपना रिएक्शन दिया है. आइये बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.
“एक्टिंग कभी मेरी प्लानिंग में नहीं थी”
ईटाइम्स से बातचीत में रश्मिका ने कहा, “एक्टिंग कभी भी मेरी जिंदगी की प्लानिंग का हिस्सा नहीं थी. मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं एक्टर बनूंगी. लेकिन आज जब यह मेरी रियलिटी है, तो मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं.”
“मैं भी एक इंसान हूं”
‘सिकंदर’ की असफलता और आलोचनाओं को लेकर उन्होंने कहा, “मैं भी इंसान हूं. जब लोग निगेटिव चीजें बोलते हैं या ट्रोल करते हैं, तो उससे फर्क पड़ता है. मैं दुखी हो जाती हूं. लेकिन फिर मैं उन लोगों को याद करती हूं, जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया है. वो लोग जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया और मुझ पर यकीन किया.”
रश्मिका ने यह भी कहा, “ये रास्ता मेरी जिंदगी का हिस्सा कभी नहीं था, लेकिन आज जब मैं यहां हूं, तो लगता है कि मैंने कुछ तो सही किया होगा जो इस मुकाम पर पहुंच पाई हूं. हर दिन मैं सोचती हूं कि मैं कुछ अच्छा करूं, कुछ बेहतर करूं. मैं हर अनुभव से कुछ न कुछ सीखती हूं.”
सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित ‘सिकंदर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 110.36 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 184.89 करोड़ रुपए कमाए हैं. फिल्म में सलमान और श्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिकाओं में हैं.
यह भी पढ़े: RCB जीत के बाद फुट-फुटकर रो पड़े विराट, मनोज मुंतशिर बोले- उन आंसुओं की…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










