Rani Mukerji Birthday: रानी मुखर्जी ने इस एक्टर का ऑटोग्राफ लेने के लिए किया था स्कूल बंक, जानें दिलचस्प किस्सा

Updated:
विज्ञापन
Rani Mukerji Birthday

Rani Mukerji Birthday: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी. एक्ट्रेस ने कई बेहतरीन और शानदार फिल्में की है.

विज्ञापन

Rani Mukerji Birthday: रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) आज अपना 46वां जन्मदिन मनाएंगी. बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस रानी के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. उन्होंने काई शानदार रोल फिल्मों में निभाए है.

Rani mukerji birthday

रानी मुखर्जी ने भले ही अब फिल्मों से दूर बना ली है, लेकिन एक समय पर वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थी. उन्होंने कई हिट फिल्में दी है, जिसमें उनकी अदाकारी की हर किसी ने तारीफ की थी.

Rani mukerji birthday

रानी मुखर्जी ने एक एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपनी मां के कहने पर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. रानी ने कहा था कि उन्हें एक फिल्म का ऑफर मिला था.

Rani mukerji birthday

जिसके बाद रानी की मां ने उन्हें सलाह दी कि, मूवी में काम करो, अगर तुम्हें पसंद नहीं आया तो, फिर तुम पढ़ाई कर सकती हो. फिर रानी ने अपनी मां की बात मान ली.

Rani mukerji birthday

रानी कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी. वो इंटीरियर डिजाइनर या वकील बनना चाहती थी. हालांकि किस्मत को कुछ और मंजूर था.

Rani mukerji birthday

रानी मुखर्जी ने एक इटरव्यू में खुलासा किया था कि, एक बार आमिर खान की फिल्म ‘लव लव लव’ की शूटिंग उनके स्कूल में हो रही थी. जब ये बात रानी को पता चली तो वो स्कूल बंक करके एक्टर का ऑटोग्राफ लेने फिल्म के सेट पर पहुंच गई.

Rani mukerji birthday

जब शूटिंग के बीच ब्रेक हुआ तो, रानी अपना ऑटोग्राफ बुक लेकर आमिर के पास गई. उस ऑटोग्राफ बुक में उन्होंने एक्टर के लिए ‘डियर आमिर’ लिखा था. एक्ट्रेस ने सोचा ये पढ़कर आमिर काफी खुश हो जाएंगे, मगर ये नहीं हुआ.

Mardaani 3 में एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करती दिखेंगी रानी मुखर्जी, ये होंगे स्टारकास्ट, जानें डिटेल्स

Aamir khan

आमिर खान ने गुस्से में रानी की ऑटोग्राफ बुक ली और उसपर साइन कर दिया. एक्टर ने उन्हें देखा भी नहीं. जिससे रानी को काफी दुखी हुई थी.

Aamir khan

इस बात का खुलासा रानी ने आमिर के साथ फिल्म ‘गुलाम’ की शूटिंग के दौरान की थी. हालांकि पहले तो आमिर ने मानने से इनकार कर दिया और उन्हें इस घटना के बारे में कुछ याद नहीं था.

Rani mukerji birthday

रानी ने अपना 46वां बर्थडे पैपराजी के साथ मनाया. इस दौरान वो व्हाइट आउटफिट में नजर आई, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी.

Rani Mukerji बनीं Tiger Shroff की पड़ोसन, इस क्रिकेटर के घर के पास खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola